{"_id":"5e7358048ebc3e775321baf3","slug":"the-peoples-protest-against-of-isolation-center-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: ग्रामीणों ने किया आइसोलेशन सेंटर का विरोध, कहा- हम भी हो जाएंगे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: ग्रामीणों ने किया आइसोलेशन सेंटर का विरोध, कहा- हम भी हो जाएंगे शिकार
Thu, 19 Mar 2020 05:03 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Mar 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
फरीदाबाद में पाली के बाद अब तिगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोरोना का आइसोलेशन सेंटर बनाने का विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने तिगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया व केंद्रीय राज्यमंत्री से इसे यहां से कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि अभी ग्रामीण क्षेत्रों तक यह बीमारी नहीं पहुंची है। यदि यहां आइसोलेशन सेंटर बना दिया गया तो मरीजों को भी लाया जाएगा। ऐसे में यहां बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। शहरी क्षेत्रों में तो बड़े-बड़े अस्पताल और डॉक्टर मौजूद हैं, मगर यहां ऐसी कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को उचित तरीके से इलज भी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मांग की कि वे इस केंद्र को कहीं और स्थानांतरित करवाएं। इससे पहले पिछले सप्ताह गांव पाली के ग्रामीणों ने भी वहां आइसोलेशन सेंटर बनाने का विरोध किया था और स्वास्थ्य केंद्र के बाहर बैठकर धरना दिया था।
विज्ञापन