{"_id":"6ade0e2bc81927a7850039ae","slug":"demand-to-set-the-circle-rate-for-agricultural-land-at-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160656-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कृषि भूमि का सर्किल रेट 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कृषि भूमि का सर्किल रेट 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ करने की मांग
विज्ञापन
कंझावला में 70 दिन से धरने पर बैठे किसानों को पंचायत संघ का समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के किसानों की कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ किया जाए। दिल्ली पंचायत संघ ने यह मांग करते हुए दिल्ली सरकार से दिवाली से पहले निर्णय लेने की अपील की है। संघ के प्रमुख थानसिंह यादव ने रविवार को कंझावला एसडीएम कार्यालय के सामने कृषि भूमि के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 70 दिन से धरना दे रहे किसान संघर्ष समिति के आंदोलन को समर्थन दिया। थान सिंह यादव ने कहा कि किसानों का संघर्ष उनके अधिकारों, आर्थिक सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा है। किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति के क्षेत्रीय नेता मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान की मांग की जा रही है।