{"_id":"a10bcf31e67230f82d8e6727000bd81b","slug":"the-nursing-student-in-aiims-investigation-team-not-prepare-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में खुदकुशी हुई, जांच टीम बनी, पर रिपोर्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में खुदकुशी हुई, जांच टीम बनी, पर रिपोर्ट नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के एम्स की नर्सिंग छात्रा आत्महत्या मामले में एम्स के डीन की अध्यक्षता में बनी नौ सदस्यीय टीम अभी तक जांच रिपोर्ट तैयार नहीं कर सकी है। दरअसल, समिति इस पूरे मामले में अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है। समिति को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी।
विज्ञापन
जांच समिति में शामिल एक सदस्य ने बताया कि जिस लेक्चरर व डिप्टी हॉस्टल सुप्रिटेंडेंट पर परिजन और दूसरी छात्राएं आरोप लगा रहीं थी उनके खिलाफ अभी तक की जांच में कोई तथ्य सामने नहीं आया है। उनके खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और न ही सुइसाइड नोट में उनका नाम है।
विज्ञापन
लिहाजा ऐसी स्थिति में उन पर कोई कार्रवाई करना उचित नहीं होगा। समिति अभी इस पूरे मामले में अभी और जांच-पड़ताल करना चाहती है इसके बाद संभव है कि सोमवार तक अपनी रिपोर्ट सौंप दे। मालूम हो कि 8 दिसंबर को नर्सिंग की छात्रा पल्लवी ग्रोवर ने एम्स के हॉस्टल में पंखे से लटक कर जान दे दी थी।
विज्ञापन