{"_id":"7852513f9044017ba584e21512545e9a","slug":"the-nurses-of-public-hospitals-will-be-on-strike-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पतालों की नर्सें शुक्रवार को रहेंगी हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पतालों की नर्सें शुक्रवार को रहेंगी हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 25 Feb 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया नर्सेज फेडरेशन नई दिल्ली के बैनर तले शुक्रवार को जिला अस्पताल, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईएसआई समेत सभी सरकारी अस्पतालों की स्टाफ नर्सें हड़ताल पर रहेंगी। हड़ताल सातवें वेतन आयोग के विरोध में है।
विज्ञापन
राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर शाखा (राजकीय जिला चिकित्सालय) की अध्यक्ष मीरा जैसवार ने बताया कि सातवें वेतन आयोग द्वारा नर्सिंग संवर्ग वेतनमान एवं भत्तों आदि के संबंध में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी या परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सहायक नर्सिंग अधीक्षक एवं उप नर्सिंग अधीक्षक के पदनाम को सहायक नर्सिंग सिस्टर एवं उप नर्सिंग सिस्टर पदनाम कर दिया गया है, जो खेदजनक है। इसके विरोध में शुक्रवार को सभी स्टाफ नर्सें हड़ताल पर रहेंगी।
विज्ञापन
मांगें यदि नहीं मानी गईं तो 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नागेंद्र मोहन माथुर ने बताया कि संविदा पर नियुक्त नर्सों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
मरीजों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। ईएसआई अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ. नीलिमा ने बताया कि अस्पताल में संविदा पर नियुक्ति नर्सें काम संभालेंगी।