सम-विषम फॉर्मूले के अगले फेज का फैसला आज, रिपोर्ट से तय होगा समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अगला सम विषम कब लागू होगा इसका फैसला सोमवार को सरकार की दोनों फेज को लेकर आने वाली रिपोर्ट के बाद होगा। राजधानी में दो अलग-अलग चरणों में लागू हुए सम विषम फॉर्मूला का एक तुलनात्मक रिपोर्ट पेश करेगी।
यह रिपोर्ट सभी डीएम कार्यालयों को बनाने के लिए कहा गया है। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने सम विषम खत्म होने के बाद कहा था कि सम विषम को लेकर सरकार के पास दो तरह के अनुभव है।
पहला की ठंड में आयोजित हुए सम विषम जबकि स्कूल बंद थे। दूसरा गर्मी में जबकि स्कूल खुले हुए थे। उन्होंने कहा था कि दोनों सम विषम के अनुभवों का एक तुलनात्मक रिपोर्ट आने के बाद अगले सम विषम का फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट नौ मई को आएगी। अब सोमवार को यह रिपोर्ट आने की संभावना है। उसके बाद ही सरकार तय करेगी की अगला सम विषम कब हो।
हालांकि सरकार दूसरे फेज के सम विषम के बाद इसे जल्दी से फिर लागू करने के मूड में नहीं है। बीते चार मई को हुए धन्यवाद रैली में केजरीवाल ने भी अपने भाषण में इसका इशारा कर चुके है।
जिसमें उन्होंने कहा था कि सम विषम स्थायी व्यवस्था नहीं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुधारना होगा। ऐसे में अब देखना है कि रिपोर्ट आने के बाद सरकार सम विषम को लेकर क्या फैसला लेती है।