{"_id":"3e2f5400bc8893f7852241f36b23b50a","slug":"the-new-connection-will-be-able-to-get-the-power-on-the-recommendation-of-a-neighbor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की सिफारिश पर मिलेगा बिजली का नया कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी की सिफारिश पर मिलेगा बिजली का नया कनेक्शन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर शासन और कारपोरेशन अफसर बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दे रहे हैं। कनेक्शन देने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं राजनगर के कारपोरेशन अफसरों ने एक नया नियम जोड़कर कनेक्शन प्रक्रिया को जटिल बना दिया है। इनके अनुसार बिजली कनेक्शन पाने के लिए आपको पड़ोसी का बिजली बिल लेकर आना होगा। यदि पड़ोस के मकान-दुकान वाला अपना बिजली बिल नहीं देता है तो कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन की नियम शर्तें शासन से तय हैं। पावर कारपोरेशन केचेयरमैन और सचिव भी इस संदर्भ में गाइडलाइन जारी कर चुके हें।
बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है, जिससे बिजली चोरी पर रोक लगे और लोग आसानी से कनेक्शन ले सकें।
कनेक्शन देने का टाइम एक सप्ताह से कम करके तीन दिन किया जा रहा है। अफसर भी समय-समय तक कनेक्शन देने के लिए कैंप लगवाने के आदेश करते रहते हैं।
इसके विपरीत राजनगर पावर स्टेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों के अपने नियम हैं। यहां कनेक्शन देने की प्रक्रिया को जटिल बना दिया गया है। इससे दर्जनों लोग कनेक्शन पाने को मारे-मारे फिर रहे हैं।
विज्ञापन
राजनगर पावर स्टेशन क्षेत्र में बिजली कनेक्शन केआवेदन के साथ पड़ोसी के मकान-दुकान का बिजली बिल भी मांगा जा रहा है।
ऐसे में पड़ोसी का बिजली बिल न होने पर कनेक्शन नहीं मिलेगा। उपभोक्ता अपना बिजली बिल किसी को आसानी से नहीं देते हैं। ऐसे में यहां कनेक्शन लेना कठिन हो गया है।