फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The name did not transfer will cut gas connections

नाम ट्रांसफर नहीं कराया तो कटेगा गैस कनेक्शन

Wed, 15 Apr 2015 11:21 AM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
The name did not transfer will cut gas connections

डीबीटीएल योजना के तहत सब्सिडी पाने के लिए करीब 84 फीसदी उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन को बैंक खाते से लिंक करा चुके हैं। बाकी उपभोक्ता गैस कंपनियों की ओर से तीन माह का पार्किंग पीरियड दिए जाने के बाद भी योजना से नहीं जुड़े हैं।

विज्ञापन


गैस कंपनियों के मुताबिक इनमें ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिनके माता पिता के नाम गैस कनेक्शन था और उन्होंने कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया है। जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम की 45 गैस एजेंसियों के करीब पांच लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (एलपीजी) यूपी के महाप्रबंधक यादवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 31 मार्च तक अधिकांश उपभोक्ताओं ने सब्सिडी के लिए खाता लिंक करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून तक का वक्त है आपके पास

The name did not transfer will cut gas connections

इसके बाद से मात्र एक फीसदी उपभोक्ताओं ने ही फॉर्म भरा है। तकरीबन पांच हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने फॉर्म भरकर सब्सिडी छोड़ दी है। बाकी उपभोक्ताओं में वे भी शामिल हैं, जिनके माता या पिता या दोनों ही गुजर चुके हैं और उन्होंने अभी तक गैस कनेक्शन अपने नाम नहीं कराया है। पार्किंग पीरियड के तहत 30 जून तक का समय शेष है।


उन्होंने बताया कि डीबीटीएल के  तहत जिसको सब्सिडी नहीं चाहिए उसके लिए उसे नॉन सब्सिडी फॉर्म भरना होगा। अभी तक गैस एजेंसी से सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर दे दिया जा रहा है लेकिन सब्सिडी के लिए फॉर्म भरने पर या नॉन सब्सिडी फार्म भरने पर सॉफ्टवेयर यह पकड़ लेगा कि कनेक्शन उनके नाम हैं या नहीं है।

उपभोक्ता अपने नाम गैस ट्रांसफर करा कर लें, नहीं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। गैस एजेंसी के हरवीर बताते हैं कि माता पिता यदि गुजर चुके हैं और उनका मृत्यु प्रमाणपत्र गैस कनेक्शन ट्रांसफर फॉर्म के साथ लगाना अनिवार्य है। माता पिता जीवित हैं, तो ट्रांसफर फार्म पर उनके हस्ताक्षर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed