फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The mysterious and deadly dengue fever

डेंगू से खतरनाक हुआ रहस्यमय बुखार

Wed, 30 Sep 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
The mysterious and deadly dengue fever
दिल्ली-एनसीआर में डेंगू के प्रकोप ने लोगों को झकझोर दिया है। दूसरी ओर गाजियाबाद में रहस्यमय बुखार डेंगू से ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है।
विज्ञापन


डेंगू से हुई मौत के मुकाबले में रहस्यमय बुखार से जान गंवाने वालों का आंकड़ा तीन गुना है। डेंगू से गाजियाबाद में जहां अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

वहीं, रहस्यमय बुखार से सितंबर माह में मरने वालों का आंकड़ा 39 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग रहस्यमय बुखार को तो झुठला रहा है, दूसरी ओर विभागीय आंकड़ों में डेंगू से अब तक केवल दो की मौत हुई है।
विज्ञापन


रहस्यमय बुखार से 10 दिन में 25 की मौत

स्वास्थ्य विभाग भले ही रहस्यमय बुखार को नकार रहा हो। लेकिन आंकड़े तो कुछ और ही बयां करते हैं। गाजियाबाद में रहस्यमय बुखार से बीते 10 दिनों में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग के दावों की हवा निकलती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू जैसे ही हैं रहस्यमय बुखार के लक्षण
रहस्यमय बुखार को मेडिकल टर्म में ‘पायरेक्सीया ऑफ अन नॉन ऑरीजन’ के रूप में जान सकते हैं। रहस्यमय बुखार के लक्षण डेंगू से मिलते-जुलते हुए होते हैं। अचानक तेज बुखार, सिरदर्द के साथ मांस-पेशियों में दर्द होने की समस्या पेश आती है।- डा. प्रियरंजन ठाकुर, एवीपी, यशोदा अस्पताल


रहस्यमय बुखार से न घबराएं, बरतें सावधानी
रहस्यमय बुखार एक तरह का एक्यूट वायरल सिंड्रोम है। इसमें भी तेज वायरल के साथ प्लेटलेट्स में उतार-चढ़ाव, सिरदर्द की समस्या रहती है। लोगों को घबराने की जगह अधिक से अधिक लिक्विड लेने के साथ डेंगू से बचाव से जुड़े सभी उपाय अपनाने चाहिए।- डा. अशोक मलिक , निदेशक, सर्वोदय अस्पताल

रहस्यमय बुखार से मरने वालों पर एक नजर
27 सितंबर को मुरादनगर नूरगंज कालोनी में एक महिला की मौत
25 सितंबर को लोनी के एक कपड़ा व्यापारी व सिहानी में किशोर की मौत
24 सितंबर को रहस्यमय बुखार से एनडीआरएफ जवान सहित छह की मौत
23 सितंबर को मुरादनगर में छात्र-छात्रा सहित तीन व वसुंधरा में एक महिला की मौत
21 सितंबर को महागुन मेंशन में महिला सहित वैशाली में मैनेजर की मौत
20 सितंबर को मुरादनगर में रहस्यमय बुखार से दो की मौत
19 सितंबर को रहस्यमय बुखार से चार लोगों की मौत
17 सितंबर को वैशाली, खोड़ा और मुरादनगर में छह की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed