फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The metro look like swinging on the bridge being built between Signature Bridge and Wazirabad Bridge

सिग्नेचर ब्रिज और वजीरबाद पुल के बीच बन रहे पुल पर झूलती हुई सी लगेगी मेट्रो

Tue, 18 Feb 2020 01:12 AM IST
Mohit Mudgal सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 18 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
The metro look like swinging on the bridge being built between Signature Bridge and Wazirabad Bridge
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर 560 मीटर के ऐसे पुल के निर्माण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं जिस पर गुजरते हुए मेट्रो दूर से देखने पर सिग्नेचर ब्रिज व वजीराबाद पुल के बची झूलती सी नजर आएगी। इस पुल के जरिए इस कॉरिडोर पर सूरघाट और सोनिया विहार मेट्रो स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। दिल्ली मेट्रो के चौथे फेज में यमुना पर इस पुल का निर्माण किया जाएगा। करावल नगर, ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार सहित आसपास की कई कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को इस पुल के बनने से फायदा होगा।

विज्ञापन


इस पुल की खासियत होगी कि इसकी ऊंचाई सिग्नेचर ब्रिज और वजीराबाद पुल के बीच की होगी। इससे तीनों पुलों के बीच मेट्रो के झूलने का आभास यात्रियों को होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) को हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पुल के निर्माण की मंजूरी दी है। ट्रिब्यूनल ने पुल के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


पथरीली जमीन होने की वजह से पुल के निर्माण में पाइलिंग प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। तकनीकी लिहाज से कई नए प्रयोग किए जाएंगे ताकि 560 मीटर लंबे इस पुल में आठ स्पैन, नौ पिलर से पुल निर्माण को नया रूप दिया जा सके। यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से तैयार किया जाने वाला यह पांचवा पुल होगा। इससे पहले कश्मीरी गेट-शास्त्री पार्क (रेड लाइन), इंद्रप्रस्थ-यमुना बैंक (ब्लू लाइन), ओखला बर्ड सेंचुरी-कालिंदी कुुंज (मजेंटा लाइन) और सराय काले खां (निजामुद्दीन) -मयूर विहार फेज-वन (पिंक लाइन) पर चार यमुना पर पुल बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed