{"_id":"6a9eca4447ec0afc8b0b9a97","slug":"the-lajpat-nagar-saket-g-block-metro-corridor-will-have-a-train-every-100-seconds-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153804-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लाजपत नगर-साकेत जी-ब्लॉक मेट्रो कॉरिडोर में हर 100 सेकंड में मिलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लाजपत नगर-साकेत जी-ब्लॉक मेट्रो कॉरिडोर में हर 100 सेकंड में मिलेगी ट्रेन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल निगम अत्याधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था लगाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक तक बनने वाले नए मेट्रो कॉरिडोर पर यात्रियों को कम अंतराल में ट्रेनें मिलेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम अत्याधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था लगाएगा। यह प्रणाली 90 सेकंड के सैद्धांतिक और 100 सेकंड के परिचालन ट्रेन अंतराल को संभालने में सक्षम होगी। इससे भविष्य में बहुत कम समय में ट्रेनें चलाई जा सकेंगी।
इस कॉरिडोर में आठ स्टेशन लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, जीके-1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत जिला केंद्र, पुष्प विहार और साकेत जी-ब्लॉक होंगे । इस नए कॉरिडोर पर तीन कोच वाली ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सिग्नलिंग प्रणाली तीन कोच वाली ट्रेनों के लिए तैयार की जाएगी। मध्यवर्ती स्टेशनों पर 30 सेकंड रुकने की क्षमता होगी। टर्मिनल पर दो मिनट ठहराव के बावजूद निर्धारित ट्रेन अंतराल हासिल होगा। व्यस्त समय में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ट्रेन के ज्यादा देर रुकने की जरूरत को भी व्यवस्था में शामिल किया गया है। सुबह, शाम और सामान्य समय के लिए अलग-अलग ठहराव अवधि का प्रावधान है।
सिग्नलिंग व्यवस्था को इस तरह तैयार किया जाएगा कि किसी एक परिचालन प्रणाली में खराबी आने पर भी सुरक्षित तरीके से ट्रेन संचालन जारी रहे। दूसरी प्रणाली के जरिये यह सुनिश्चित होगा कि सामान्य स्थिति में बिना चालक ट्रेन संचालन की व्यवस्था रखी गई है। स्वचालित संचालन में खराबी आने पर व्यवस्था अगले स्तर के संचालन में बदल सकेगी।