फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Kerala Story Demand to make the film tax free in Delhi

The Kerala Story: दिल्ली में फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग, बीजेपी ने समाज के लिए बताया संवेदनशील मुद्दा

Sun, 07 May 2023 05:07 PM IST
Digvijay Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 May 2023 05:07 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि वे इस फिल्म को राजधानी में टैक्स फ्री करें जिससे नवीं से बारहवीं कक्षा तक की छात्राएं भी इसे देख सकें। 

विज्ञापन
The Kerala Story Demand to make the film tax free in Delhi
द केरल स्टोरी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा ने द केरल स्टोरी फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री करने की मांग की है। साथ ही फिल्म को ए श्रेणी से यू-ए श्रेणी में डालकर इसकी कैटेगरी बदलने की भी मांग की गई है। जिससे नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं में पढ़ रही छात्राएं भी इस फिल्म को देख सकें और किसी संभावित खतरे से स्वयं को बचा सकें। इसके पहले भाजपा ने अरविंद केजरीवाल सरकार से विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'कश्मीर फाइल्स' फिल्म को भी टैक्स फ्री करने की मांग की थी जिसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया था। इसके बाद दिल्ली में इस फिल्म पर खूब राजनीति हुई थी। भाजपा की मध्यप्रदेश सरकार द केरल स्टोरी को अपने यहां टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है। आने वाले दिनों में भाजपा शासित अन्य राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का अनुमान है।

विज्ञापन

 

दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण शंकर कपूर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर मांग की है कि वे इस फिल्म को राजधानी में टैक्स फ्री करें जिससे नवीं से बारहवीं कक्षा तक की छात्राएं भी इसे देख सकें। कपूर ने सीएम से फिल्म के विशेष निःशुल्क शो आयोजित कर दिल्ली की बेटियों को दिखाने की मांग भी की है। भाजपा नेता ने कहा है कि उन्होंने इस फिल्म को देखा और इससे बहुत प्रभावित हुए। वे चाहते हैं कि मुख्यमंत्री भी सपरिवार इस फिल्म को देखें और विषय की गंभीरता को समझें।

विज्ञापन

 

प्रवीण शंकर कपूर ने अमर उजाला से कहा कि इस फिल्म को केवल हिंदू समुदाय की लड़कियों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। इस फिल्म का विषय देश के हर समुदाय की हर लड़की से जोड़कर देखा जाना चाहिए। जिस तरह लड़कियों को आतंकियों और आतंकवाद के गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त किए जाने की बात कही गई है, उन्हें लगता है कि यह फिल्म देश के हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों को देखना चाहिए जिससे वे अपनी बच्चियों को इस तरह की आपराधिक साजिश में फंसने से बचा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कश्मीर फाइल्स पर हुआ था विवाद

भाजपा ने इसके पहले विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स को दिल्ली में टैक्स फ्री कराने की मांग की थी। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा था कि यदि फिल्म को यू-ट्यूब पर डाल दिया जाए तो यह सबसे ज्यादा लोगों तक मुफ्त में पहुंच सकती है। दिल्ली सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने से इनकार कर दिया था जिस पर खूब विवाद हुआ था। हालांकि, भाजपा शासित अनेक सरकारों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था। दि केरल स्टोरी के मामले में भी उसी तरह की राजनीति होने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed