फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Kanpur-Anand Vihar Mail will now also stop at Dadri.

Delhi NCR News: कानपुर-आनंद विहार मेल अब दादरी में भी रुकेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और खुर्जा के यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को राहत देते हुए 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार मेल का दादरी स्टेशन पर ठहराव मंजूर किया है। नई व्यवस्था दशहरा से पहले शुरू होने की संभावना है। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, खुर्जा और आसपास के यात्रियों को कानपुर, इटावा, हाथरस और अलीगढ़ जाने के लिए आनंद विहार या गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा।

अब तक ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त समय और किराया खर्च करना पड़ता था। दादरी में ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रेलवे के अनुसार, 14153 कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे रवाना होकर सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं, 14154 आनंद विहार से रात 11:25 बजे चलकर सुबह 7:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों ट्रेनें फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में रुकेंगी। दादरी में ठहराव का समय रेलवे बाद में जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed