फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The jute doll offering prayers to Chhathi Maiya is the centre of attraction.

Delhi NCR News: छठी मैया को अर्घ्य देती जूट की डॉल आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला बना राजधानी और राज्यों के बीच का सेतु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला राजधानी और अन्य राज्यों के बीच का सेतु बना हुआ है। मेले में बिहार पवेलियन के बिहार हैंडलूम और हैंडमेड उत्पादों ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस पवेलियन में दो लाख 65 हजार रुपये की 22 कैरेट गोल्ड फॉइल की तिरुपति बाला जी की पेंटिंग, एक लाख रुपये की चांदी की मछली और छठी मैया को अर्घ्य देती जूट की डॉल आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस मेले में विभिन्न राज्यों के छोटे-छोट शहरों से कई ऐसी चीजें प्रदर्शित की गईं हैं जो लोगों में न सिर्फ चर्चा का विषय है, बल्कि कुछ तो प्रेरणा स्रोत भी हैं।

22 कैरेट गोल्ड फॉइल पेंटिंग ने खींचा ध्यान
सबसे ज्यादा चर्चा कृष्णा देवी के स्टॉल पर 22 कैरेट गोल्ड फॉइल पेंटिंग की है, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा है। यहां पर दो हजार से लेकर दो लाख 65 हजार तक की लकड़ी के फ्रेम में 22 कैरेट गोल्ड फॉइल पेंटिंग की मूर्तियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा यहां एक पेंटिंग में सेमी-प्रेशियस स्टोन का भी इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि वह इस कला को आगे बढ़ाते हुए 15 महिलाओं और 20 पुरुषों को प्रशिक्षण दे रही हैं। कृष्णा देवी 12 साल तमिलनाडु में रहकर यह कला सीखती रहीं और लॉकडाउन के बाद बिहार लौटकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


80 रुपये से 1 हजार तक के जूट के उत्पाद उपलब्ध
बिहार पवेलियन में शिवेश ठाकुर के सिल्वर ज्वेलरी स्टॉल पर एक लाख की चांदी की मछली लोगों को लुभा रहा है। स्टॉल के संचालक ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि हमारे स्टॉल पर चांदी के मछली के अलावा पायल, पेंडेंट, बिछिया, चूड़ी, कड़ा, अंगूठी, हार, चेन, मूर्तियां सहित 100 से अधिक सामान है, जिसकी कीमत एक हजार से लेकर एक लाख तक है। वहीं, पवेलियन में विकास कुमार के जूट उत्पाद के स्टॉल पर जूट की बनी छठी मैया को अर्घ्य देती जूट की डॉल लोगों को खास पसंद आ रही है। इसकी कीमत 550 रुपये है। वहीं, स्टॉल के संचालक विकास कुमार ने बताया, कि वो मेले में 100 से अधिक जूट के सजावट के सामान एवं घरेलू उपयोग का समान लेकर आएं हैं। इनमें प्लांटर, जूट का बास्केट, राधा कृष्ण की मूर्ति, पर्स, की रिंग,गिफ्ट इनवेलप, फाइल फोल्डर आदि प्रमुख हैं। यहां पर 80 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक के जूट के उत्पाद उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed