फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The ideals of Maharshi Valmiki provide inspiration for social harmony and nation-building: Nitin Navin

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से समाज में समरसता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है: नितिन नवीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से समाज में समरसता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है: नितिन नवीन
विज्ञापन

नेहरू पार्क स्थित वाल्मीकि मंदिर में प्रकटोत्सव पर सत्संग, हवन और भंडारे का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार भारतीय सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके आदर्श समाज में सद्भाव, समानता और सकारात्मकता का भाव जागृत करते हैं। सत्य, धर्म और सामाजिक समरसता का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। वह सोमवार को चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क के भगवान वाल्मीकि मंदिर में आयोजित प्रकटोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे।
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में सत्संग, वैदिक हवन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से आए संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नितिन नवीन ने संतों का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नितिन नवीन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल आदि कवि ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के मार्गदर्शक भी थे। रामायण के माध्यम से उन्होंने समाज को नैतिकता, मानवीय मूल्यों और आदर्श जीवन की सीख दी। उनके विचारों को अपनाकर देश प्रगति के नए शिखर छू सकता है। उन्होंने वाल्मीकि समाज सहित सभी अनुयायियों को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं सत्य, न्याय, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनका संदेश सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करता है। कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी दर्शना जरदोश, दिल्ली सरकार में मंत्री रविन्द्र इंद्रराज, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल और मोहनलाल गिहारा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। महामंडलेश्वर स्वामी विवेक नाथ महाराज सहित अनेक संतों ने भी प्रवचन दिए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
--------------

वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर नितिन नवीन ने खड़गे पर साधा निशाना
नई दिल्ली। चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क के भगवान वाल्मीकि मंदिर में आयोजित प्रकटोत्सव समारोह में मीडिया से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस की विरासत बन गई है। नवीन ने कहा कि कांग्रेस हताशा और निराशा में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही है।

नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष लगातार प्रधानमंत्री के परिवार पर हमला करते हैं और उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भाषा पर भी सवाल उठाए। नवीन ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा मानसिकता उसके राजनीतिक दिवालियेपन को दर्शाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री को अपमानित करने वाली टिप्पणियों का जवाब देश की जनता देती रही है और आगे भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed