फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The health department team conducted a surprise inspection.

Delhi NCR News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। जीटीबी अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र और लैब सेवाओं की स्थिति की जांच की गई। टीम ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदगी, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कई मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी सेवाओं, मरीजों के इंतजार के समय और वार्डों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और मरीजों की सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में नियमित निगरानी के लिए साप्ताहिक निरीक्षण व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सचिव स्तर के अधिकारी अस्पतालों का दौरा करेंगे और निरीक्षण के बाद जियो-टैग फोटो के साथ रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed