{"_id":"1f4be84471fd384a18aa2d0455edcd96","slug":"the-hawk-sun-mercury-exceeded-40-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य के तेवर तीखे, पारा 40 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य के तेवर तीखे, पारा 40 के पार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य के तीखे तेवरों से रविवार को लोग बेहाल हो गए। तेज धूप और तपिश के कारण छुट्टी का दिन होने के बावजूद शाम तक लोग घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है और बीते चार वर्ष में सर्वाधिक है।
मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक था। गर्मी का पारा अचानक चढ़ने से शहरवासी परेशान हो गए। तपन के चलते लोगों ने घर में ही रहना पसंद किया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर सक्रिय है। इसके असर से सोमवार को कहीं कहीं पर आंधी के साथ ही बूंदाबांदी और ओले भी गिर सकते हैं। ऐसा हुआ तो तापमान में मामूली राहत होगी। शनिवार सेें तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
बिगड़ रही पेट की सेहत
चढ़ते तापमान से गैस्ट्राइटिस, पीलिया, डायरिया और टायफायड जैसी बीमारियां सभी को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही हैं। डॉक्टरों के मुताबिक गैस्ट्रोइंट्राइटिस के मरीज डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से पीड़ित हो रहे हैं।
गले में संक्रमण की शिकायत भी मिल रही है। फिजीशियन डॉ. प्रमिला चौहान बताती हैं कि गंदा पानी और दूषित भोजन बैक्टीरिया व वायरस के संक्रमण का सबसे आसान जरिया हैं, जिससे वायरल गैस्ट्राइटिस, पीलिया, डायरिया और टायफायड जैसी बीमारियां पांव पसारती हैं। रोजाना ओपीडी में 40 से 45 डायरिया रोगी पहुंच रहे हैं।
निओ अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलाटी कहते हैं कि पीलिया और टायफायड का समय रहते उपचार नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है। इन दिनों रोजाना हो रही 50 से 55 मरीजों की ओपीडी में 80 फीसदी रोगी पेट में संक्रमण से पीड़ित हैं।
विभिन्न बीमारियों के लक्षण
टायफायड-बुखार बढ़ता जाता है, पेट में दर्द, दस्त, बढ़ने पर पीलिया
डायरिया-उल्टी, दस्त, संक्रमण बढ़ने पर दस्त के साथ खून। पानी व इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है और किडनी खराब हो सकती है
पीलिया-हल्का बुखार, उल्टी, एक-दो दिन बाद पेशाब में पीलापन, आंखों में पीलापन
इनका रखें ध्यान
हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें
साफ बर्तन का इस्तेमाल करें
पानी को 10 से 15 मिनट उबालकर ठंडा करने के बाद पिएं
बासी खाना न खाएं
दूध व इससे बने खाद्य पदार्थों के सेवन में सावधानी बरतें
सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर इस्तेमाल करें