{"_id":"5e8e78608ebc3e7692503cfd","slug":"the-guard-used-to-go-to-markaz-corona-to-three-people-of-business-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरकज में जाता था गार्ड, कारोबारी परिवार के तीन लोगों को कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरकज में जाता था गार्ड, कारोबारी परिवार के तीन लोगों को कोरोना
Thu, 09 Apr 2020 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Apr 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज के कारण पॉश डिफेंस कॉलोनी में रहने वाला व्यवसायी परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना संक्रमण है। तीनों साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
परिवार को संदेह है कि उन्हें अपने सिक्योरिटी गार्ड मुस्तकीम से कोरोना हुआ है। मुस्तकीत मरकज में जमात के लिए जाता था। पुलिस ने मुस्तकीम के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। पुलिस ने एसडीएम को बुधवार सुबह सूचना दी थी। उनके आदेश के बाद ओखला में रहने वाले मुस्तकीम को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डिफेंस कॉलोनी के परिवार की लाजपत नगर में दुकान है। परिवार का कहना है कि वे घर से बाहर नहीं गए। सिक्योरिटी गार्ड मुस्तकीम का उनके घर में आना-जाना था। वह रसोई में भी जाता था। उन्हें संदेह है कि मुस्तकीम से ही उन्हें कोरोना हुआ है।
विज्ञापन
परिवार की शिकायत पर डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने मुस्तकीम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मुस्तकीम निजामुद्दीन के मरकज से सीधा उनके घर जाता था। हालांकि वह लॉकडाउन के बाद से ही उनके घर नहीं जा रहा था।
डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने मुस्तकीम के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है, ताकि पता लग सके कि वह कब-कब जमात में गया था। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़ित व्यवसायी परिवार के अन्य सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया है। ओखला में रहने वाले मुस्तकीम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।