Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The great festival of Chhath begins: Kharna is today

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व: दिल्ली में यमुना तट पर दिखा श्रीकृष्ण की लीला का अद्भुत नजारा, आज खरना

Sat, 14 Nov 2026 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Nov 2026 03:01 AM IST
सार

राजधानी में छठ की रौनक दिखाई देने लगी है। पूर्वांचल बहुल इलाकों में घरों से लेकर बाजारों तक पर्व की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
The great festival of Chhath begins: Kharna is today
छठ पूजा 2026 खरना की शुभकामनाएं - फोटो : AI

विस्तार

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इसके साथ ही राजधानी में छठ की रौनक दिखाई देने लगी है। पूर्वांचल बहुल इलाकों में घरों से लेकर बाजारों तक पर्व की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।

विज्ञापन

 
व्रतियों ने शुक्रवार को स्नान के बाद कद्दू-भात ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया। उनके यहां शनिवार को खरना होगा। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। रविवार शाम व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा। व्रती लहसुन-प्याज का सेवन बंद कर देते हैं और जमीन पर सोते हैं।
विज्ञापन


छठ पर्व को लेकर राजधानी के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। सूप, दउरा, बांस की टोकरी, नारियल, केला, गन्ना, अदरक, मूली और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। व्रती और उनके परिजन पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जुटाने में लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत : छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना होगा। शाम को स्नान के बाद मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी तैयार की जाएगी। सूर्य देव और छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा। यमुना व मुनक के घाटों पर जुटेंगे लाखों श्रद्धालु : राजधानी में छठ पूजा के लिए सैकड़ों स्थानों पर घाट और कृत्रिम तालाब तैयार किए जा रहे हैं। 

आईटीओ पुल, वजीराबाद के पूर्वी और पश्चिमी तट, कुदेसिया घाट, सूर्य घाट, सोनिया विहार, गीता कॉलोनी, यमुना बाजार, दुर्गा घाट, कालिंदी कुंज, निजामुद्दीन, रामघाट और पंटून पुल पर बड़ी संख्या में व्रती सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसी तरह मुनक नहर पर बनाए गए 11 किलोमीटर लंबे घाट पर भी संख्या में श्रद्धालुओं पूजा अर्चना करेंगे। इसके अलावा कल्याणवास, कोंडली नहर, मयूर विहार फेज-तीन, न्यू अशोक नगर हिंडन कट कैनाल, भलस्वा झील, मॉडल टाउन, जहांगीरपुरी झील, प्रीत विहार, डाबरी गांव, नसीरपुर, सागरपुर, कैलाशपुरी, महावीर एन्क्लेव, गांधी नगर, नरेला सेक्टर-छह, जैतपुर, बदरपुर, वसुंधरा एन्क्लेव और चिल्ला गांव सहित कई इलाकों में भी पूजा होगी।

कल हल्की बारिश के बन रहे आसार
छठ महापर्व के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है। रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के दिन सुबह से दोपहर तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।  इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के समय भोर में हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। हालांकि, दिन निकलने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा 15 नवंबर को उत्तर-पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से रविवार को राजधानी में मौसम बदलेगा। सुबह से दोपहर तक कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। ऐसे में छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान मौसम का ध्यान रखना होगा। इससे पहले शुक्रवार सुबह दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रही। ब्यूरो

यमुना तट पर दिखा श्रीकृष्ण की लीला का अद्भुत नजारा
छठ महापर्व के पहले दिन शुक्रवार को सोनिया विहार स्थित नमो यमुना रिवर सफारी परिसर में आस्था, भक्ति और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिला। यहां यमुना तट पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित भव्य लाइट एंड साउंड शो और म्यूजिकल फाउंटेन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्रियों और अन्य अतिथियों के साथ कार्यक्रम देखा। रोशनी, संगीत और पानी की लहरों के बीच प्रस्तुतियों ने परिसर को उत्सवी रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत यमुना और उनके भाई यम के जन्म की पौराणिक कथा से हुई। इसके बाद गोलोक से यमुना के धरती पर अवतरण और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी लीलाओं का चित्रण किया गया। संगीत, रंगीन रोशनी और म्यूजिकल फाउंटेन के तालमेल से इन प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। छठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिये यमुना की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को भी दर्शाया गया।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नमो यमुना रिवर सफारी के माध्यम से दिल्लीवासियों को यमुना की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और परिवार के साथ मनोरंजन के नए अवसर मिलेंगे। सरकार यमुना को आस्था के केंद्र के साथ पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों की नई पहचान देना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed