फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The government is trying to hide its failure by blaming the victims of the Vivek Vihar fire tragedy: Saurabh Bhardwaj

विवेक विहार अग्निकांड में पीड़ितों को दोषी ठहराकर सरकार छिपा रही है नाकामी : सौरभ भारद्वाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। विवेक विहार अग्निकांड को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पालम के बाद अब विवेक विहार मामले में भी सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पीड़ितों को ही दोषी ठहरा रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार का तर्क है कि मकान में ऊपर जाने के लिए केवल एक सीढ़ी थी, जिससे लोग बाहर नहीं निकल पाए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यही कारण था, तो बचाव कार्य शुरू होने में करीब 50 मिनट की देरी क्यों हुई? दमकल विभाग की गाड़ियां देर से क्यों पहुंचीं और मौके पर पहुंचने के बाद भी उपकरण चालू करने में समय क्यों लगा? साथ ही, फायर ब्रिगेड के वाटर कैनन में पानी का दबाव पर्याप्त क्यों नहीं था?
उन्होंने कहा कि विवेक विहार जैसी पॉश कॉलोनी में हुई इस घटना में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हुई। इसके बावजूद सरकार ने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि घर में लोहे के जाल और ऑटोमैटिक दरवाजों की वजह से लोग फंस गए। भारद्वाज ने इन दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के अनुसार वहां ऑटोमैटिक ताले जैसी कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने पालम अग्निकांड का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी सरकार ने संकरी गलियों और एक सीढ़ी का हवाला देकर पीड़ितों को ही जिम्मेदार ठहराया था। अब वही पैटर्न दोहराया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों से सवाल किया कि क्या दिल्ली के अधिकांश घरों में एक ही सीढ़ी नहीं होती, फिर इस आधार पर दोष तय करना कितना उचित है? भारद्वाज ने यह भी पूछा कि 18 मार्च को हुए पालम अग्निकांड की जिलाधिकारी जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सरकार की लापरवाही को उजागर करती हैं और अगर समय पर प्रभावी कदम उठाए जाते, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article