{"_id":"d2de4182dbf68f3f4154afa3fa6ea9e0","slug":"the-evening-will-be-closed-from-11-pm-on-sunday-five-power-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को 6 घंटे बंद रहेगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को 6 घंटे बंद रहेगी बिजली
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के मेंटेनेंस वर्क के चलते रविवार को छह घंटे पावर सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया है। एसई एसबी यादव ने बताया कि लाइनों और पावर स्टेशनों में सुधार के चलते रविवार को मोरटा से सप्लाई बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही नंदग्राम, कमला नेहरूनगर और गुलधर के पावर स्टेशन बंद रखे जाएंगे। नंदग्राम पावर स्टेशन बंद रहने से नंदग्राम, घूकना, मेरठ रोड, आश्रम रोड, सेवा नगर और इंडस्ट्रियल एरिया में सप्लाई बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही इसके साथ ही कमला नेहरूनगर पावर स्टेशन बंद रहेगा। इससे कमला नेहरूनगर, संजयनगर, सीबीआई अकादमी, सीएमओ आफिस, संयुक्त जिला अस्पताल, आयकर आफिस और गुलधर क्षेत्र की सप्लाई बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही श्रीराम पिस्टन कंपनी को भी बिजली नहीं मिलेगी। शाम पांच बजे तक काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। यदि मेंटेनेंस वर्क इसके बाद भी जारी रहा तो सप्लाई देर से शुरू होगी।