फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Deputy Chief Minister expressed displeasure at pits on roads, seeks report from Satyendra Jain

सड़कों में गड्ढों पर उपमुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, सत्येंद्र जैन से मांगी रिपोर्ट

Thu, 04 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Chief Minister expressed displeasure at pits on roads, seeks report from Satyendra Jain
मनीष सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सड़क में गड्ढों और फुटपाथ में टूटफूट को लेकर नाराजगी जाहिर की है। सिसोदिया ने लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन को एक नोट भेजकर कहा है कि सरकार ने मानसून, 2016 से निपटने के प्रयास किए हैं।

विज्ञापन


लेकिन गड्ढों की समस्या का समाधान करने में खामियां रह रही हैं। जो राहगीरों के लिए खतरनाक है। फिर इससे होने वाले जलभराव के कारण डेंगू का खतरा भी है इसलिए जल्द से जल्द दिक्कतें दूर होनी चाहिए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने लिखा है कि मुझे लोक निर्माण विभाग पर भरोसा है और एक हजार टीमें लगाई भी गई हैं। फिर भी गड्ढों को लेकर मिलने वाली शिकायत और शिकायत मिलने के पहले किए जा रहे प्रयासों को लेकर दैनिक रिपोर्ट मेरे कार्यालय में पीडब्ल्यूडी की तरफ से जमा कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार की गिरकर ट्रक चढ़ने से हुई थी मौत

The Deputy Chief Minister expressed displeasure at pits on roads, seeks report from Satyendra Jain
सत्येंद्र जैन

ताकि दिल्ली सरकार के प्रयासों का पता भी जनता को लग सके। उल्लेखनीय है कि दक्षिण दिल्ली में पिछले दिनों सड़क के एक गड्ढें के कारण सड़क पर बाइक सवार गिर गया था जिसकी पिछे से आ रहे ट्रक के चढ़ने पर मौत हो गई थी। 

उसके बाद से कांग्रेस लगातार गड्ढों को भरने में असफलता को लेकर अभियान चला रही है।इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने एक नोट सत्येंद्र जैन को और भेजा है जिसमें पूर्वी एमसीडी में डेंगू ब्रिडिंग जांच में इस्तेमाल होने वाली दवाई नहीं होने का जिक्र है। 

सिसोदिया ने एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते यह सुनिश्चित करें कि डेंगू ब्रिडिंग जांच में इस्तेमाल होने वाली दवाई पूर्वी दिल्ली एमसीडी में भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहे। इसकी अनुपालना रिपोर्ट भी 2 दिन में मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed