फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The dead body was thrown in the canal after killing the young man in delhi

युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका, हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में मिली लाश 

Sun, 07 Jun 2020 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
The dead body was thrown in the canal after killing the young man in delhi
dead - फोटो : अमर उजाला

अमन विहार इलाके से 3 दिन से लापता युवक का शव हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से बरामद हुआ। युवक की हत्या कर शव को नहर में डाला गया था। शव नहर से उतरता हुआ हैदरपुर पहुंच गया। युवक के दोनों पैर बंधे हुए थे। 

विज्ञापन


अमन विहार थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त नरेंद्र प्रताप सिंह (35) के रूप में हुई है। नरेंद्र परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-21, अमन विहार थाना क्षेत्र में रहता था। परिवार में पत्नी और बेटी के अलावा अन्य सदस्य हैं। 
विज्ञापन


पहले नरेंद्र मेडिकल स्टोर चलाता था। लेकिन घाटा होने की वजह से उसने स्टोर बंद कर दिया था।  बुधवार शाम को नरेंद्र घर से बाइक लेकर किसी काम से जाने की बात कह निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम तक उसका पता न चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दिन में हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकाला। उसके दोनों पैर बंधे हुए थे। जिपनेट से शव की पहचान की गई तो उसकी गुमशुदगी अमन विहार थाने में मिली। 


बाद में देर शाम को परिजनों ने शव की पहचान नरेंद्र के रूप में की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और नरेंद्र की कॉल डिटेल रिकॉर्ड से मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed