{"_id":"641a673ebe6315de960826f4","slug":"the-crime-branch-has-arrested-three-minors-of-robbery-gang-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: वारदात से पहले समलैंगिक संबंधों के लिए डालते थे दबाव, पुलिस ने किया 'गंदे' गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: वारदात से पहले समलैंगिक संबंधों के लिए डालते थे दबाव, पुलिस ने किया 'गंदे' गिरोह का पर्दाफाश
Wed, 22 Mar 2023 08:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Mar 2023 08:01 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो वारदात से पहले समलैंगिक संबंधों के लिए दबाव डालता था, मना करने पर आरोपी पीड़ित के साथ मारपीट करते थे। इसके बाद लूटपाट करके फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराध शाखा ने नाबालिगों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लूटपाट से पहले पीड़ित के साथ समलैंगिक संबंधों के लिए दबाव डालते था। अगर पीड़ित मना कर देता था तो आरोपी मारपीट और लूटपाट कर फरार हो जाते थे।
आरोपी चोरी की स्कूटी पर लूटपाट व झपटमारी करते थे। आरोपियों ने टॉय गन रखी हुई थी। अपराध शाखा ने गिरोह के तीन नाबालिगों को पकड़ा है। इनमें से दो की उम्र तो सिर्फ 15 वर्ष है। तीसरे आरोपी की उम्र 17 वर्ष और आठ महीने है।
पुलिस के अनुसार, नोएडा की निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने 12 मार्च को शिकायत दी थी कि वह गली के बाहर पिज्जा डिलीवरी बॉय का इंतजार कर रहा था, तभी स्कूटी पर तीन युवक आए और समलैंगिक संबंधों बनाने के लिए कहने लगे। पीड़ित जब पिज्जा की ऑनलाइन पेमेंट कर रहा था, तभी एक आरोपी ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी पिटाई कर मोबाइल लूटकर ले गए। न्यू अशोक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान इंस्पेक्टर केके शर्मा की टीम ने मयूर विहार फेज-तीन व घारोली में दबिश देकर एक नाबालिग को पकड़ लिया। उसके कब्जे से युवक से लूटा गया मोबाइल, टॉय गन व चोरी की स्कूटी बरामद हो गई।

पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दो नाबालिगों को भी पकड़ लिया। इनके कब्जे लूटे गए तीन और मोबाइल बरामद किए गए। आरोपी प्रेमिकाओं पर पैसा लुटाने के लिए वारदात करते थे। ये नशा करने के भी आदि है। आरोपियों से बरामद स्कूटी दिसंबर में चुराई गई थी।