फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The court raised the seven-day remand of accused Pakistani spy

आरोपी पाकिस्तानी जासूस की रिमांड बढ़ाई गई

Fri, 04 Dec 2015 08:17 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 08:17 AM IST
विज्ञापन
The court raised the seven-day remand of accused Pakistani spy

आईएसआई जासूसी मामले में गिरफ्तार आरोपी की पुलिस हिरासत बृहस्पतिवार को अदालत ने सात दिनों के लिए बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने सात दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया। पटियाला हाउस अदालत के सीएमएम संजय खनगवाल ने आग्रह स्वीकार करते हुए आरोपी कफायतउल्ला खान उर्फ मास्टर राजा की पुलिस हिरासत दस दिसंबर तक बढ़ा दी।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आईएसआई को खुफिया सूचनाएं देने के आरोप में कफायतउल्ला को 26 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

पहचान के लिए उसे जम्मू व दार्जिलिंग लेकर जाना है

The court raised the seven-day remand of accused Pakistani spy

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के सहयोगियों की पहचान के लिए उसे जम्मू व दार्जिलिंग लेकर जाना है। जासूसी के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए, उसे हिरासत में रखकर पूछताछ करने की जरूरत है।


दिल्ली पुलिस ने कहा कि कफायतउल्ला गोपनीय दस्तावेज व सूचनाएं पाक में आईएसआई के गुर्गे फैजल को भेजता था। आरोपी बीएसएफ के कुछ अधिकारियों से यह जानकारी लेकर पाकिस्तान भेजता था।

दिल्ली पुलिस ने कफायतउल्ला की निशानदेही पर जम्मू में तैनात बीएसएफ के हवलदार अब्दुल राशिद को गिरफ्तार किया है। राशिद सात दिसंबर तक पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed