{"_id":"07e172136a32e4cd613c0b0cc1def33c","slug":"the-corporation-car-collision-trole-contractor-fired-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉले की टक्कर से निगम ठेकेदार की कार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉले की टक्कर से निगम ठेकेदार की कार पलटी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनगर एक्सटेंशन से पटेल नगर आ रहे निगम ठेकेदार की कार को पीछे से एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। कार नाले में जा गिरी, गेट लॉक हो गए।
विज्ञापन
कार में दो बच्चे, एक महिला और निगम ठेकेदार मौजूद थे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार सवारों को बाहर निकाला गया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। ठेकेदार ने सिहानी गेट थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पटेल नगर निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि वह नगर निगम ठेकेदार हैं। रविवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन से चाची अनीता और उनके बच्चे अंजलि और खुशी के साथ घर लौट रहे थे।
मेरठ रोड क्रॉस करते ही सोम बाजार रोड पटेल नगर में पीछे से एक ट्रॉले ने क ार को टक्कर मार दी।
कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। कार के शीशे अंदर से लॉक हो गए। हादसा सुबह करीब साढे़ छह बजे हुआ।