फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Chief Minister became emotional after watching the film 'Aakhri Sawaal', based on the 100-year journey of the Sangh.

Delhi NCR News: संघ की 100 साल की यात्रा पर बनी फिल्म आखरी सवाल देख भावुक हुईं सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म की टीम और कलाकारों को दी बधाई
विज्ञापन

बोलीं- सेवा, संगठन और राष्ट्र समर्पण की प्रेरक कहानी है संघ की यात्रा



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म आखरी सवाल की स्टारकास्ट और टीम के साथ विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा, उसके सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को प्रभावशाली तरीके से सामने लाने का प्रयास करती है।



मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की शताब्दी केवल एक संगठन की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र समर्पण की एक लंबी परंपरा का प्रतीक है। गांव-गांव और गली-गली तक समाज को जोड़ने, राष्ट्रभाव जगाने और आपदा से लेकर सामाजिक उत्थान तक हर क्षेत्र में स्वयंसेवकों ने निस्वार्थ भाव से काम किया है। फिल्म में देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से उठाया गया है। फिल्म संघ की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में नई पीढ़ी को देश, समाज और संस्कृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देती हैं।
विज्ञापन


फिल्म निर्देशन की भी की सराहना : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारांग के निर्देशन की सराहना करते हुए कहा कि पूरी टीम ने विषय को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ प्रस्तुत किया है। इस मौके पर अभिनेता संजय दत्त, अमित साध, नमशि चक्रवर्ती और समीरा रेड्डी सहित फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों और निर्माताओं को इस सार्थक प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article