फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The authorities are not allowed to take home Laptop.

'अधिकारियों को न हो लैपटॉप ले जाने की अनुमति'

Wed, 02 Mar 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Mar 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
The authorities are not allowed to take home Laptop.

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को दफ्तर की ओर से दिये गये लैपटॉप घर ले जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये।

विज्ञापन


हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उक्त निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया है। मुख्य न्यायमूर्ति जी. रोहिणी की अगुवाई वाली खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिये 14 मार्च की तारीख तय की है।
विज्ञापन


याची ने मामले की सुनवाई में मदद के लिये न्याय मित्र नियुक्त करने का आग्रह भी किया है। याचिका के मुताबिक दफ्तर के लैपटॉप घर ले जाने से रक्षा मंत्रालय का सरकारी डाटा चोरी होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत हाथों में डाटा जाने का खतरा

The authorities are not allowed to take home Laptop.

यह डाटा गलत हाथों में चला गया तो देश की सुरक्षा पर बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है। इसलिये यह सारे लैपटॉप डिफेंस सिक्योरिटी जोन के बाहर नहीं जाने चाहिये।

पेश याचिका उत्तराखंड निवासी एसके गांधी ने दायर की है। याचिकाकर्ता गांधी रक्षा लेखा विभाग से रिटायर सीनियर ऑडीटर हैं।

याची ने कोर्ट से आग्रह किया है कि रक्षा लेखा महानियंत्रक कार्यालय में कार्यरत किसी भी शख्स को सरकारी लैपटॉप घर न ले जाने के लिये आदेश जारी किया जाये। इन लैपटॉप में ऐसी कई संवेदनशील जानकारी होती हैं जो बाहरी लोंगों के हाथ नहीं लगनी चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed