फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The alliance of leaders never appealed to the people of Delhi

दिल्ली विधानसभा चुनावः दिल्ली की जनता को कभी रास नहीं आया नेताओं का गठबंधन

Sat, 01 Feb 2020 10:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 10:45 AM IST
सार

  • दिल्ली के चुनावी इतिहास में सिर्फ एक ही बार दिखा खंडित जनादेश
  • खंडित जनादेश की वजह से केवल 49 दिन ही चल सकी सरकार
  • विधानसभा और महानगर परिषद के चुनावों में क्लीव स्वीप ही रही पहली पसंद

विज्ञापन
The alliance of leaders never appealed to the people of Delhi
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : ANI

विस्तार

नेताओं का दल बदल हो या फिर इनकी पार्टियों के बीच गठबंधन, दिल्ली वालों को कभी ये सियासत के रूप रास नहीं आए। यहां की जनता हमेशा से ही बहुमत वाली सरकार के पक्ष में रहती है। फिर चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस या आम आदमी पार्टी। चुनाव लडने वाली राजनैतिक पार्टियों में से किसी एक को ही जनाधार मिलता आया है। बाकी अपने मतदान प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और कमी के गणित की समीक्षा ही करती रहती हैं।'

विज्ञापन


हालांकि एक बार (2013 में) जनता की इस रोचक पसंद का अपवाद जरूर दिखा, तब सरकार ही 49 दिन में उखड़ गई। उस वक्त दिल्ली वालों ने भाजपा को करीब 33, आप को 29.5 और कांग्रेस को 24.6 फीसदी ही अपनी पसंद का हिस्सा माना। भाजपा को 34, आप 28 और कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं। 
विज्ञापन


भले ही भाजपा को मतदान ज्यादा हुआ, लेकिन तब आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ और 49 दिन बाद सीएम ने इस्तीफा दे दिया।
अब ऐसे ही दिल्ली की पहली विधानसभा (1952) से 2015 तक के चुनाव ही देख लीजिए। ज्यादात्तर लोगों को मालूम में है कि इन 63 वर्षों में चार बार महानगर परिषद और सात बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1967 से 1992 तक दिल्ली में विधानसभा भंग थी और यहां महानगर परिषद के लिए चुनावी रण हुआ करता था। इनमें भी दिल्ली के करोड़ों मतदाताओं ने सबसे ज्यादा अपना मत कभी किसी तो कभी किसी और पार्टी को दिया। उस वक्त चुनाव में मुख्य रण भाजपा-कांग्रेस के बीच ही हुआ करता था। 


आम आदमी पार्टी तो 2013 के चुनाव से मैदान में है। इन तथ्यों के आधार पर ये कहना गलत नहीं कि फुल फ्लैश सरकार के लिए दिल्ली का प्रेम हमेशा न्यौछावर है। एक बार फिर दिल्ली में चुनाव है। फिर गलियों में नेता घूम रहे हैं। अब देखना यह है कि 11 फरवरी को दिल्ली वाले कैसा जनादेश देश के सामने रखते हैं।

विधानसभा में जनता की पसंद
वर्ष        सरकार        मत प्रतिशत   कुल सीटें 
1952     कांग्रेस         52.09    39
1993    भाजपा         47.82   49
1998   कांग्रेस      47.76   52
2003   कांग्रेस        48.13   47
2008   कांग्रेस       40.31   43
2013  गठबंधन     आप (29.5), कांग्रेस (24.6)      आप (28)-कांग्रेस (09)
2015 आप 54.3   67

महानगर परिषद में पसंद
वर्ष        सत्ता      मत प्रतिशत     सीटें
1972    कांग्रेस     48.54       44
1977   जनता पार्टी    52.58     46
1983    कांग्रेस      47.50      34

(वर्ष 1967 में जनसंघ को सत्ता मिली थी,लेकिन आयोग के पास मत प्रतिशत की जानकारी नहीं है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed