फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The accused was roaming around in Kullu after committing murder in Delhi, he was caught.

Delhi NCR News: दिल्ली में हत्या कर कुल्लू में घूम रहा था आरोपी, पकड़ा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने आंबेडकर नगर थाना इलाके के हत्या में वांछित आरोपी घोषित अभिषेक उर्फ भोला उर्फ करण (27) को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या करने के बाद कुल्लू में घूम रहा था। आंबेडकर नगर थाने का ये घोषित बदमाश वारदात के बाद से ही फरार था। कई जघन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 9 मार्च, 2026 को भूमिया चौक, जी-ब्लॉक, मदनगीर के पास गोलीबारी की एक घटना की सूचना मिली थी। निखिल नागर नाम के एक युवक को गोली लगी थी। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जिले की एएटीएस की टीम ने अन्य आरोपी राहुल उर्फ इशू को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ भोला उर्फ करण घटना के बाद से ही लापता था। जिला पुलिस उपायुक्त मित्तल ने आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल प्रभारी अनुज कुमार की टीम को विशेष रूप से लगाया। टीम आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक करते हुए उसे कुल्लू, हिमाचल प्रदेश तक पहुंची यहां इंस्पेक्टर अनुज कुमार की टीम ने न्यू मनाली, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आराेपी को 27 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि अपने प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के इरादे से जमानत ली थी। उसने सुनियोजित हत्याओं की साजिश रची थी। उसे अपने एक साथी से आर्थिक मदद भी मिली थी। संगम विहार के एक व्यक्ति के प्रति उसके मन में निजी रंजिश थी। आरोपी विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज 18 आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया है। इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट/झपटमारी, सरकारी कर्मचारियों पर हमला और आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के उल्लंघन जैसे अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed