फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Aam Aadmi Party will launch town halls across the country against E-20

Delhi NCR News: आम आदमी पार्टी देशभर में ई-20 के खिलाफ टाउनहॉल शुरू करेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ई-20 पेट्रोल से गाड़ियों के खराब होने के मुद्दे पर देशभर में टाउनहॉल आयोजित करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस अभियान की जिम्मेदारी सांसद संजय सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को सौंपी है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि आठ अगस्त को पश्चिम बंगाल से पहला टाउनहॉल शुरू होगा। इसके बाद सभी राज्यों में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में करीब 30 करोड़ गाड़ियों के इंजन ई-20 के अनुकूल नहीं हैं, फिर भी इसे जबरन थोपा जा रहा है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि केंद्र सरकार अमेरिका से करीब 22 हजार करोड़ रुपये का इथेनॉल खरीद रही है। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में टाउनहॉल हुआ था, जिसमें सात लाख से अधिक लोग ऑनलाइन जुड़े थे। इसके बाद प्रधानमंत्री को 2.33 लाख पत्र भेजे गए। पार्टी के अनुसार नौ अगस्त को गुजरात व हरियाणा, 11 अगस्त को तेलंगाना, 14 अगस्त को महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश, 15 अगस्त को केरल, 16 अगस्त को तमिलनाडु, बिहार व ओडिशा तथा 17 अगस्त को हिमाचल व छत्तीसगढ़ में टाउनहॉल होंगे। इस अभियान के जरिये पार्टी जनता को ई-20 से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed