फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   That's enough.. not any more now.

'बस बहुत हुआ.. अब किसी ओर को निर्भया नहीं बनने देंगे'

Sat, 17 Oct 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Oct 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
That's enough.. not any more now.

बस बहुत हुआ, अब और किसी को निर्भया नहीं बनने देंगे। देश की राजधानी में मासूम बच्चियों से हैवानियत व दरिंदगी ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर हम किस समाज में रहते हैं।

विज्ञापन


जहां महिलाओं के बाद अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर वह केंद्रीय गृहमंत्री, उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री व पुलिस कमिश्नर से सीधे बात करेंगी, ताकि ठोस कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले संजय गांधी अस्पताल पहुंची और उसके बाद दूसरी पीड़िता से मिलने जीटीबी अस्पताल भी पहुंची। स्वाति के मुताबिक, दोनों बच्चियों की हालत बेहद गंभीर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चियों से दरिंदगी ने हिलाकर रख दिया

That's enough.. not any more now.

एक ओर नवरात्र पर देवियों की पूजा हो रही है तो देश की राजधानी में मासूम बच्चियां दरिंदगी का शिकार बन रही हैं। सुबह उठते ही मासूम बच्चियों से दरिंदगी की खबर ने अंदर तक हिलाकर रख दिया। बच्चियों की हालत देखकर बेहद दुख हुआ।

एक बच्ची तो महज ढाई साल की है, जिसकी ब्लीडिंग नहीं रूक रही है। परिजनों को कहा है कि यदि वे सरकारी अस्पताल के इलाज से नाखुश होंगे तो उन्हें दूसरे अस्पताल में इलाज की सुविधा मुहैया करवायी जाएगी। इसके अलावा सरकार से जल्द मुआवजे की भी मांग की जाएगी।

स्वाति के मुताबिक, अब महिला सुरक्षा के मुद्दे पर हम सबको मिलकर काम करना होगा। इसके लिए आयोग केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उपराज्यपाल नजीब जंग, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से एक साथ बैठक करने की मांग करेगा।

ताकि सभी साथ बैठकर अब महिला सुरक्षा पर ठोस कदम उठाने पर रूपरेखा बना सकें। सुरक्षा का माहौल बनाने के साथ सख्त कानून भी बनान होगा, ताकि फिर दोबारा ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed