फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tharoor in Delhi, likely to be questioned over Sunanda Pushakar murder

पुलिस ने थरूर को दिल्ली बुलाया, होगी पूछताछ!

Mon, 12 Jan 2015 07:26 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 07:26 AM IST
विज्ञापन
Tharoor in Delhi, likely to be questioned over Sunanda Pushakar murder

सुनंदा पुष्कर के पति और कांग्रेसी नेता शशि थरूर रविवार को दिल्ली पहुंच गए। एयरपोर्ट पर वह मीडिया से कन्नी काटते हुए दिखाई दिए। थरूर से दिल्ली पहुंचने के बाद अब सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में उनसे पूछताछ की संभावना प्रबल हो गई हैं।

विज्ञापन


ये भी माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर को दिल्ली बुलाया है, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। दिल्ली पुलिस ने लोधी इस्टेट स्थित उनके आवास पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमर उजाला ने सबसे पहले इस बात को प्रकाशित किया था कि शशि थरूर रविवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। वह रविवार दोपहर को कोच्चि से दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर जब मीडियाकर्मियों ने थरूर से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने होटल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए

Tharoor in Delhi, likely to be questioned over Sunanda Pushakar murder

थरूर ने सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें जो बोलना है वह बोल चुके हैं। हालांकि कोच्चि एयरपोर्ट पर थरूर ने कहा कि ये उनकी ड्यूटी है कि वह पुलिस जांच में सहयोग करें। एयरपोर्ट से वह सुरक्षाकर्मी के साथी लोधी इस्टेट स्थित अपने घर पहुंचे।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि थरूर के आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसआईटी जल्द ही उनसे पूछताछ करने नहीं जा रही है। पुलिस पहले हर कोण से जांच करना चाहती है।

इसमें सुनंदा पुष्कर से संबंधित और लोगों से पूछताछ करना संभव है। एसआईटी ने शनिवार शाम को फिर लीला होटल के कमरा नंबर 345 का दौरान किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने होटल जाकर कुछ लोगों के बयान लिए हैं।

इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था कि पुलिस ने कितने लोगों के बयान लिए। एसआईटी हर रोज जगह बदल-बदलकर मामले की तफ्तीश कर रही है। रविवार को एसआईटी ने डिफेंस कॉलोनी थाने में बैठकर पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed