{"_id":"6625557f2487b1b744090eda","slug":"thar-collides-with-unknown-vehicle-on-yamuna-expressway-in-jewar-three-youth-injured-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"टला बड़ा हादसा: जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर थार अज्ञात वाहन से टकराई, गाड़ी में फंसे तीन युवक, तीनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टला बड़ा हादसा: जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर थार अज्ञात वाहन से टकराई, गाड़ी में फंसे तीन युवक, तीनों घायल
Sun, 21 Apr 2024 11:35 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जेवर (ग्रेटर नोएडा)
अमर उजाला नेटवर्क, जेवर (ग्रेटर नोएडा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:35 PM IST
सार
पुलिस ने जेपी इंफ्राटेक के निजी सुरक्षा कर्मीयों की मदद से किसी तरह से तीनों को कार से निकाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा होने से बच गया। जेवर टोल से ग्रेटर नोएडा की तरफ 35 किलोमीटर माइल स्टोन के पास थार कार आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने की वजह से तीनों लोग कार में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और जेपी इंफ्राटेक के निजी सुरक्षा कर्मीयों की मदद से तीनों को किसी तरह से बाहर निकालते हुए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब दस बजे आगरा से दिल्ली जा रहे लालगंज रायबरेली निवासी मानवेंद्र पुत्र राघवेंद्र, जयेंद्र व जवाहर नगर, कानपुर निवासी धनराज पुत्र शिवेंद्र अपनी थार कार से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। रास्ते में जेवर इंटरचेंज के समीप उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कार सवार तीनों लोग कार में ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जेपी इंफ्राटेक के निजी सुरक्षा कर्मीयों की मदद से किसी तरह से तीनों को कार से निकाल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने थार को एक्सप्रेस वे से हटाते हुए यातायात को सामान्य करा दिया है।
विज्ञापन