फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist attack alert in haryana gurugram

हरियाणा में आतंकी हमले की आशंका, सीआईडी-डीआईजी ने भेजा अलर्ट

Sat, 10 Jun 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 10 Jun 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack alert in haryana gurugram
terrorist - फोटो : Demo Photo

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जम्मू एवं कश्मीर के तीन आतंकी ग्रुपों को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। इसमें  हाइड्रो बिजली संयंत्र, सुरक्षा बलों के शिविर, मेट्रो स्टेशन  और विभिन्न भीड़भाड़ वाले  स्थानों पर हमले की आशंका जाहिर की गई है।  हरियाणा सीआईडी के डीआईजी राकेश आर्य ने 31 मई को प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट भेजा है। साथ ही खुफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए कहा है।  गुरुग्राम और फरीदाबाद  के वायुसेना के आयुध भंडार पर भी सुरक्षा बढ़ाने के लिए  कहा गया है।  सभी 11 विभागों के अधिकारी सुरक्षा सुनिश्चित कर रिपोर्ट भेजेंगे। 

विज्ञापन


तहरीक-ए-आजादी जम्मू एवं कश्मीर की मोहम्मदिया छात्र शाखा है। इस शाखा के आतंकी नदी के जरिये भारतीय भू-भाग में घुसपैठ के चक्कर में हैं। इस शाखा के आतंकी तेजी  से नदी पार  करने माहिर है । इसके साथ इनके पास बेहतर हथियार और यंत्र हैं, जो बड़ा हमला करने में कारगर सिद्ध होगा और हमला करने पर ज्यादा जानें और नुकसान हो। आतंकियों के ग्रुप  हाइड्रो बिजली संयंत्र, बांध और सुरक्षा बलों के शिविरों पर हमला करने की फिराक में है। इसके अलावा ये ग्रुप हवाई पट्टी, मेट्रो, रेलवे स्टेशन, भीडभाड़ वाले स्थानों को निशाना बना सकता है।   
विज्ञापन


दूसरी ओर, भारतीय सेना ने जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ इलाके में मनीहारी पोस्ट पर 22 मई को पाकिस्तान की सीमा में घुसपैठ के इरादे से आतंकियों का एक दल चहलकदमी कर रहा था। यह दल सेना की निगरानी में था, लेकिन ये आतंकी 23 मई को गायब हो गए। खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों के इस दल के भारत में घुसने की आशंका जाहिर की  है। उधर, 24 मई को जैश- ए-मोहम्मद के चार आतंकी जम्मू एवं कश्मीर के सांबा सेक्टर में घुसे थे। इनमें से एक का नाम उसमा उर्फ बादशाह है। ये लश्करे-ए-तैयबा के साथ मिलकर आतंकी हमले की फिराक में हैं। यह आतंकी 29 नवंबर 2016 को नागरौता में हुए हमले में शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed