फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terror of the criminal who steals ECM of luxury cars in Delhi

Delhi: पेट में गोली मारने वाले बदमाश से दहशत में तीन जिलों की पुलिस, लग्जरी गाडियों के चुराता है ईसीएम

Tue, 05 Mar 2024 05:08 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Mar 2024 05:08 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश स्कूटी पर चलकर वारदात कर रहा है। वह रात के समय वारदात करने निकलता है और सुबह दो से चार बजे के बीच वारदात करता है। ये सिर्फ ईसीएम ही चुराता है।

विज्ञापन
Terror of the criminal who steals ECM of luxury cars in Delhi
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लग्जरी गाडियों के ईसीएम चुराने वाले बदमाश ने इन दिनों तीन जिला पुलिस की नींद उड़ा रखी है। दो दिन के अंदर इस बदमाश की दो वारदातें सामने आई हैं। ये बदमाश ईसीएम चोरी करता है और विरोध करने के वाले के पेट में ही गोली मारता है।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के कोटला मुबाकरपुर थाना क्षेत्र से पहले इसने ओखला थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर के पेट में गोली मारी है। इन दो जिला पुलिस के अलावा दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस तलाश कर रही हैं। तीनों जिलों की कई टीमें बदमाश के पीछे लगी हुई हैं। सूचना मिली है कि ये बदमाश उत्तम नगर थाना क्षेत्र में घूम रहा है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि दो व तीन मार्च की रात मध्यरात्रि को लगभग 2.26 बजे, सफदरजंग बस टर्मिनल प्रेम नगर में केएम. पुर के पास गोली करने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। कोटला मुबाकरपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव टीम को साथ मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि गोली लगने से घायल कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी राकेश कुमार (41) यहां टैक्सी चालक है। रात को उसने देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति उसकी टैक्सी के आसपास घूम रहा है। जब उससे पूछताछ की तो उसने राकेश कुमार के पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में आरोपी बदमाश ने 28 व 29 फरवरी को मानव कल्याण कैंप, ओखला में वारदात की थी। यहां पर ये जितेंद्र (25) के ट्रक का ईसीएम चुरा रहा था। उस समय जितेंद्र लघुशंका करने बाहर आया तो उसने बदमाश को ट्रक का ईसीएम निकालते हुए देखा। उसने विरोध किया तो बदमाश ने जितेंद्र के पेट की तरफ गोली चला दी। जितेंद्र थोड़ा साइड हो गया। इस कारण गोली उसकी जांघ में लगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश स्कूटी पर चलकर वारदात कर रहा है। वह रात के समय वारदात करने निकलता है और सुबह दो से चार बजे के बीच वारदात करता है। ये सिर्फ ईसीएम ही चुराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed