फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   teoitia discharged from hospital in noida

भाजपा नेता तेवतिया और निजी गनर अशोक को मिली अस्पताल से छुट्टी

Mon, 05 Sep 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 05 Sep 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
teoitia discharged from hospital in noida
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया को फोर्टिस अस्पताल से शनिवार देर रात छुटटी दे दी गई। रात में यह बात सुरक्षा के कारणों के चलते नहीं बताई गई थी। भाजपा नेता के गनर अशोक को भी छुटटी दे दी गई लेकिन रामपाल को अभी अस्पताल में ही रखा गया है।

विज्ञापन


बीते 11 अगस्त को गाजियबाद के भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया पर उन्हीं के गांव निवासी मनीष-मनोज ने मिलकर आठ बदमाशों के साथ हमला किया था। इस हमले में ब्रजपाल तेवतिया पर एक-47, कारबाइन आदि का प्रयोग किया गया था और तेवतिया समेत सात-आठ लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


ब्रजपाल तेवतिया को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर उनके निजी गनर अशोक और रामपाल भी भर्ती किए गए थे। तेवतिया के दोनों कंधों में गोली लगी थी जबकि अशोक की पीठ में गोली लगी थी। जिसे निकाला नहीं गया है और यू ही शरीर में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि गोली लगने से रामपाल की एक आंख खराब हो गई थी और चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। ब्रजपाल तेवतिया के भाई विकास ने बताया कि रामपाल को डॉक्टरों ने अभी अस्पताल में रखा है।

जबकि उनके भाई और निजी गनर अशोक को अस्पताल से छुटटी दे दी गई है और सुरक्षा के कारणों के चलते इस बात को सार्वजनिक नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed