फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tense situation in NE delhi shriram colony due to rss shakha

अल्पसंख्यकों ने की RSS शाखा की शिकायत की

Sat, 04 Jul 2015 10:13 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
tense situation in NE delhi shriram colony due to rss shakha

रमजान का पाक महीना चल रहा है जिसमें हर मुस्लिम अपनी इबादत से अल्लाह को खुश करता है और ये माह खत्म होने पर ईद का त्योहार मनाता है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इन सबके बावजूद दिल्ली का एक इलाका ऐसा भी है जहां मुस्लिमों को रमजान की नमाज अदा करने में परेशानियां आ रही हैं। उन्हें ये भी डर है कि कहीं ईद वाले दिन जो इस बार 18-19 जुलाई को पड़ रही है कोई तनाव न पैदा हो जाए।


इन सबका कारण उत्तर-पूर्वी दिल्ली के श्रीराम कॉलोनी के स्थानीय पार्क में आरएसएस शाखा का लगना है। मुस्लिम बहुल इस इलाके के लोगों का दावा है कि वो नमाज में परेशनी खड़ी कर रहे हैं और ईद वाले दिन वो उस पार्क कोई बड़ा आयोजन करने वाले हैं जहां मुस्लिम भाई ईद मनाते हैं।

विज्ञापन

शाखा प्रमुख ने आशंकाओं को बताया‌ निराधार

tense situation in NE delhi shriram colony due to rss shakha

बता दें कि स्थानीय मुस्लिम हर साल यहां स्थित पार्क में ईद मनाते हैं और ईद की नमाज पढते हैं। लेकिन इस बार इस बार पार्क में आरएसएस शाखा लगने से इन्हें डर है कि वो पार्क में ईद नहीं मना पाएंगे।

गौरतलब है कि यहां के मुस्लिमों की चिंता को लेकर पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से मुलाकात कर चुकीं सीपीएम नेता वृंदा करात ने बताया कि बस्सी ने मामले में हरसंभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

वहीं आरएसएस के दिल्ली प्रचार प्रमुख राजीव तुली ने मुस्लिमों की ऐसी सभी शंकाओं को निराधार बताया है। राजीव ने बताया कि उक्त पार्क में आरएसएस की शाखा तीन दशक से भी अधिक समय से चल रही है।

'कुछ असामाजिक तत्व फैला रहे हैं अशांति'

tense situation in NE delhi shriram colony due to rss shakha

दिल्ली प्रचार प्रमुख ने राजीव का कहना तो ये है कि हाल ही में कुछ स्थानीय लोगों ने शाखा का कार्यक्रम चलते वक्त पत्थर फेंके थे जिससे दो लोगों को चोट भी लग गई थी।

राजीव का कहना है कि धार्मिक सद्भावना के बिगड़ने की बात कुछ असामाजिक तत्व फैला रहे हैं। पार्क में दशकों से शाखा चल रही है और किसी को कभी कोई परेशानी नहीं हुई।

गौरतलब है कि जो पार्क सारे मुद्दे की वजह बना हुआ है वो मुस्लिम समुदाय के घरों से घिरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय यहां बहुमत में हैं। एक कॉलेज स्टूडेंट जिशान मोहम्मद का कहना है कि इस पार्क में बहुत से धार्मिक कार्यक्रम हुए हैं लेकिन ऐसा कोई भी टेंशन कभी नहीं देखा गया।

वहीं ऐजाज का कहना है कि हम सभी यहां प्रेम व भाईचारे से रहते हैं। ये बस हाल की ही बात है कि शाखा में भाग लेने बाहर से भी बहुत से लोग आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed