फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tender scam- CA mohan ready to government witness and imposed Yadav Singh secretes

टेंडर घोटाला: यादव सिंह ने जिसकी मदद से दौलत को लगाया 'ठिकाने', सरकारी गवान बन खोलेगा ‘काला चिट्ठा’

Wed, 27 Jun 2018 01:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 27 Jun 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Tender scam- CA mohan ready to government witness and imposed Yadav Singh secretes

काली कमाई के कुबेर यादव सिंह ने यह कभी सोचा नहीं होगा कि जिस सीए की सलाह से वह अपनी दौलत को ‘ठिकाने’ लगाता है, एक दिन वह ही उसके लिए आफत बन जाएगा। सीएम मोहन राठी सरकारी गवाह बनने के बाद अब यादव सिंह का ‘काला चिट्ठा’ खोल सकता है। कमाई का रास्ता और उसे ठिकाने लगाने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है। सीए के सरकारी गवाह बनने के बाद यादव सिंह की मुश्किल बढ़ गई है।

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सीबीआई भी चाहती थी कि मोहन राठी सरकार गवाह बने। मोहन की फरारी के दौरान ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए गए थे। सरकारी गवाह बनाने का दबाव बढ़ा। सीबीआई की पूछताछ में यह सामने आया था कि यादव सिंह ने सीए से सलाह लेकर ही पांच निजी बैंकों में खाते खुलवाए थे। इन खातों में वह रिश्वत के रुपये ट्रांसफर करता था। यादव सिंह ने टैक्स की चोरी और ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए कई कंपनी परिवार के सदस्यों के नाम से खोली थीं। सीबीआई ने अपनी जांच में कंपनियों को दोषी बनाकर चार्जशीट पेश किया।
विज्ञापन


सीबीआई चाहती थी कि मोहन राठी के सरकारी गवाह बनने के बाद वह यादव सिंह के काले चिट्ठे की जानकारी देगा। इससे केस और मजबूत होगा। इसके लिए सीबीआई ने अदालत में दो बार अनापत्ति भी दी। वहीं, यादव सिंह के वकीलों ने मोहन राठी के सरकारी गवाह बनने का जमकर विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशांबी में है मोहन राठी की तीन दुकान

सीबीआई ने मोहन राठी के खिलाफ छापामारी की तो पता चला कि उसकी टीएचए (ट्रांस हिंडन एरिया) स्थित कौशांबी में लाखों रुपये की कीमत की तीन दुकान हैं। सीबीआई ने इसकी जानकारी स्टांप एवं निबंधन से की तो स्पष्ट हुआ कि तीनों दुकान मोहन राठी और उसकी पत्नी के नाम हैं। सूत्रों की माने तो मोहन को यह दुकान यादव सिंह के कहने पर दी गई थी, जिसकी एवज में उसने यादव सिंह को फायदा पहुंचाया था।

कुसुमलता अब भी फरार
सीबीआई की विशेष अदालत ने भले ही नोएडा टेंडर घोटाले के अभियुक्तों पर आरोप पत्र तय कर दिए हो, लेकिन अब भी मुख्य आरोपी यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता फरार है। सीबीआई उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत नोएडा टेंडर घोटाले में कुसुमलता के 30 से अधिक बार गैर जमानती वारंट जारी कर चुकी है। कुसुमलता करीब एक साल से अधिक समय से सीबीआई से छिपकर रह रही है। सूत्रों की माने तो कई टीमें ने कुसुमलता को गिरफ्तार करने के लिए लगाई गई हैं, जोकि अलग-अलग राज्यों में जाकर दबिश दे रही हैं।

क्या है नोएडा टेंडर घोटाला?

नोएडा प्राधिकरण में वर्ष 2001 से 2007 के बीच टेंडर घोटाला हुआ था। यह टेंडर बिजली, सड़क व अन्य मामलों से जुड़ें थे। घोटाले की जानकारी होने पर एक एनजीओ ने इसकी शिकायत की 2008 में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद नूतन ठाकुर ने इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जी देकर सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद मामले की सीबीआई जांच हुई। सीबीआई ने जांच की और करीब एक हजार करोड़ रुपये का घोटाला होना पाया। सीबीआई ने घोटाले में कई केस दर्ज किए। जिनमें करीब यादव सिंह समेत 14 आरोपी बनाए। सीबीआई ने 2018 में पेश की चार्जशीट में यादव सिंह के परिवार समेत सीए मोहन राठी को भी आरोपी बनाया था।

यादव सिंह समेत अन्य अभियुक्तों पर मुकदमा
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी में इंजीनियर रहते हुए यादव सिंह की सभी तरह के टेंडर और पैसों के आवंटन में बड़ी भूमिका थी। सीबीआई ने यादव सिंह के खिलाफ  आईपीसी की धारा 409, 420, 466, 467, 469, 481 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed