फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tender for Minto Bridge on the lines of WHO  

मिंटो ब्रिज की तर्ज पर डब्ल्यूएचओ के लिए निकाला टेंडर

Sat, 10 Oct 2020 01:55 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 10 Oct 2020 01:55 PM IST
सार

  • अगले बरसाती मौसम तक जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की तैयारी

विज्ञापन
Tender for Minto Bridge on the lines of WHO  
Minto Bridge, Delhi - फोटो : Twitter

विस्तार

राजधानी के प्रमुख जल जमाव जगहों में शामिल रिंग रोड पर स्थित वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन( डब्ल्यूएचओ) के पास बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निजी कंसल्टिंग कंपनी के लिए टेंडर जारी किया है।आगामी चार महीने के भीतर निजी कंपनी पीडब्ल्यूडी को खामियों के संबंध में समीक्षा रिपोर्ट तैयार सौंपेगी।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मिंटो रोड ब्रिज के नीचे जलजमाव की समस्या को देखते हुए जिस प्रकार पीडब्ल्यूडी ने निजी एजेंसी के लिए टेंडर निकाला है। इसी तर्ज पर डब्ल्यूएचओ के नजदीक जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए निजी कंसल्टिंग एजेंसी के लिए टेंडर जारी किया गया है। दरअसल, डब्ल्यूएचओ के नजदीक अक्सर बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या देखने को मिलती है। हालांकि, यहां जल बोर्ड की भी सीवर लाइन है। अधिक जलजमाव होने पर यह फ्लोबैक हो जाती है। इस वजह से भी यहां जलजमाव की समस्या देखने को मिलती है।
विज्ञापन


चार महीने के भीतर जमा करनी होगी रिपोर्ट
पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजेंसी को चार महीने के भीतर जलजमाव की समीक्षा रिपोर्ट बनानी होगी। इसके तहत सीवर व्यवस्था, नाली की व्यवस्था, सड़क की ऊंचाई समेत अन्य पहलुओं को देखते हुए एजेंसी अपनी समीक्षा रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके साथ ही जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए एजेंसी पीडब्ल्यूडी को सुझाव भी प्रदान करेगी। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी समस्या से निपटने के लिए धरातल पर कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली बरसात तक खत्म हो जाएगी जलजमाव की समस्या
अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के नजदीक जलजमाव की समस्या के निपटान के लिए छह महीने का समय निर्धारित किया गया है। यानी अगली बरसात से पहले ही मिंटो रोड और डब्ल्यूएचओ के नजदीक जलजमाव की समस्या का निपटान कर दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए एजेंसी द्वारा दी गई समीक्षा रिपोर्ट को विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अध्य्यन कर योजना को तैयार करेंगे। इसके लिए कोशिश की जा रही है कि योजना को धरातल पर उतारने में समय की अधिक खपत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed