फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature dips in Delhi after wind and rain

दिल्ली: तेज हवा और बारिश से मिली राहत, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम

Mon, 13 May 2019 06:24 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 May 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
Temperature dips in Delhi after wind and rain
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बदले रुख ने चालीस के पार चल रहे पारे पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बीते दो दिनों से चल रही तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण तापमान नीचे चला गया है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दो सालों में 12 मई को यह सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 

विज्ञापन


दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.5 जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे कम अधिकतम तापमान लोदी रोड में 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2018 में 12 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व 2017 में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शनिवार रात से ही तेज धूल भरी हवाएं चल रही थी। इस कारण से गर्मी का अहसास कम हो रहा था। देर रात कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन


इस कारण रविवार सुबह मौसम काफी सुहावना बना रहा। ठंडी हवाएं चलती रहीं, वहीं दोपहर आते-आते यह तेज हवाओं में तब्दील हो गई। आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण धूप हल्की ही निकली। इससे गर्मी कम ही महसूस हुई। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी हवाएं चलेंगी। वहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी लगभग ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 व 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 व 25 डिग्री के बीच रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed