फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager who refuses to love the gangraped.

किशोरी ने प्यार से किया इंकार तो दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

Sat, 20 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teenager who refuses to love the gangraped.

जाफरपुरकलां में प्यार से इंकार करने पर एक सनकी आशिक ने किशोरी को सबक सिखाने की नीयत से उसे अगवा कर लिया। बाद में अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद आरोपी को पानीपत से दबोच लिया। आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आर.ए संजीव ने बताया कि जाफरपुर कलां में 29 जनवरी 2016 को किशोरी ने अगवा कर गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

उसने पुलिस को बताया कि वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में उसे उसके पड़ोसी कृष्ण और प्रदीप मिले। दोनों ने बताया कि उसकी मां की तबीयत काफी खराब है। दोनों उसे घर ले जाने के बहाने जबरन सूनसान जगह ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार का इजहार करने पर किया था इंकार

Teenager who refuses to love the gangraped.

वहां दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। न मिलने पर पुलिस ने कृष्ण की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

इधर छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि कृष्ण पानीपत में कहीं छुपकर रह रहा है। पुलिस ने पानीपत में उसकी तलाश शुरू कर दी। इधर बृहस्पतिवार को एक सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को पानीपत के एक ढाबे से दबोच लिया।

आरोपी ने बताया कि वह किशोरी से प्यार करता था। उसने कई बार उससे अपने प्यार का इजहार भी किया, लेकिन उसने बहुत बुरी तरह डांटकर उसे मना कर दिया।

इसीलिए सबक सिखाने की नियत से उसने किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed