फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   teenager who murdered mother and sister passed 10th in noida

मां-बहन की हत्या करने वाले किशोर ने की 10वीं पास, अब सरकार देगी ये इनाम

Fri, 06 Jul 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा
ब्यूरो,अमर उजाला,नोएडा Updated Fri, 06 Jul 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
teenager who murdered mother and sister passed 10th in noida
file pic

दिसंबर-2017 में ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित स्थित गौड़ सिटी में मां और छोटी बहन की निर्मम हत्या करने वाले किशोर ने बाल सुधार गृह में रहते हुए सीबीएसई 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। उसने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। इसके लिए राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से छात्र को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। वहीं, नोएडा बाल सुधार गृह में रहकर प्रथम श्रेणी में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले गाजियाबाद के एक अन्य छात्र को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन


गौड़ सिटी-2 में किशोर द्वारा मां-बहन की हत्या का ये मामला 4 दिसंबर की रात का है। किशोर के पिता टाइल्स कारोबारी हैं। उस रात उनकी 42 वर्षीय पत्नी और 11 साल की बेटी का खून से लथपथ शव घर में मिला था। नाबालिग बेटा घर से गायब था। सीसीटीवी से पता चला कि छात्र उसी रात मोबाइल लेकर घर से निकला है। छात्र रात करीब 11 बजे सोसायटी के बाहर से कैब लेकर नई दिल्ली स्टेशन को गया था।

विज्ञापन

बाल सुधार गृह के 50 छात्र हुए हैं पास

teenager who murdered mother and sister passed 10th in noida
teenager who murdered mother and sister
यहां से ट्रेन पकड़कर वह लुधियाना चला गया था। दो दिन बाद उसने मुगल सराय स्टेशन से किसी अन्य व्यक्ति के फोन से पिता को फोन किया तो उसके बारे में पता चला। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 8 दिसंबर को किशोर को वाराणसी से बरामद कर लिया था। पूछताछ में किशोर ने पुलिस को बताया कि उसने पिज्जा कटर और क्रिकेट बैट से मां व बहन की हत्या की थी।

घर से भागते समय वह डेढ़ लाख रुपये व मां का मोबाइल फोन लेकर गया था। बताया गया था कि किशोर मोबाइल पर सोशल मीडिया और गेम बहुत ज्यादा खेलता था। मां उसे मोबाइल और सोशल मीडिया का ज्यादा प्रयोग करने से रोकती थी। इसे लेकर वह मां से नाराज था।

बाल सुधार गृह के 50 छात्र हुए हैं पास
पूरे राज्य के बाल सुधार गृहों में इस वर्ष कुल 50 छात्रों ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा, प्रथम या द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण की है। इन सभी को महिला एवं बाल सुधार विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों को 50 हजार रुपये और द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वालों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। विभाग के निदेशक आलोक टंडन भटनागर ने परीक्षा पास करने वाले और आगे पढ़ाई जारी रखने वाले छात्रों को बाल सुधार गृह में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed