फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager sleeping under truck crushed to death in Delhi

खौफनाक: खेलते-खेलते किशोर ट्रक के नीचे सोया, रात भर ली नींद, सुबह चालक के ट्रक स्टार्ट करने पर कुचला सिर

Mon, 02 May 2022 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 May 2022 09:54 PM IST
सार

दिल्ली में गीता कॉलोनी राधा स्वामी सत्संग पार्क के सामने ट्रक के नीचे सो रहे एक किशोर का सिर कुचलने से मौत हो गई। किशोर थककर ट्रक के नीचे सो रहा था। परिवार रातभर किशोर की तलाश करता रहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Teenager sleeping under truck crushed to death in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में एक 13 वर्षीय किशोर खेलते-खेलते थककर एक ट्रक के नीचे सो गया। सुबह चालक ने ट्रक स्टार्ट कर आगे-पीछे करना शुरू किया तो किशोर उसकी चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया किशोर के सिर पर चढ़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रवि (13) के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां खड़े होने वाले ट्रकों का पता कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार बेगू सराय का रहने वाला रवि अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी 9- ब्लॉक में रहता था। इसके परिवार में पिता कमलेश्री सहानी, मां अनीता व भाई-बहन हैं। रवि के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। पिछले कुछ दिनों से अनीता परिवार को लेकर बिहार गई हुई हैं। यहां कमलेश्री के साथ छोटा बेटा रवि और राजा दिल्ली में ही रुके हुए थे। रविवार शाम को रवि खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन

परिजनों ने देर रात तक उसकी काफी तलाश की। इस बीच सुबह करीब 5.11 बजे लोगों ने देखा कि राधा स्वामी सत्संग पार्क के सामने सड़क पर एक किशोर का शव पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि किशोर रात को कपड़ा बिछाकर ट्रक के नीचे सो गया था। सुबह चालक ने ट्रक स्टार्ट कर आगे पीछे किया तो रवि उसकी चपेट में आ गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed