फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager reaches Delhi from Afghanistan by hiding in plane wheel

ये तो पागलपन है: विमान के पहिये में छिपकर अफगानिस्तान से दिल्ली पहुंचा किशोर, बोला- गलत जगह आ गया; पूछताछ जारी

Mon, 22 Sep 2025 10:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Sep 2025 10:45 PM IST
सार

एयरपोर्ट के अधिकारी के मुताबिक घटना रविवार की है। रविवार सुबह करीब 10.20 बजे काबुल से काम एयरवेज की फ्लाइट संख्या आरक्यू 4401 आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट ने सुबह 8.46 बजे काबुल से उड़ान भरी थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास एक किशोर को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा।

विज्ञापन
Teenager reaches Delhi from Afghanistan by hiding in plane wheel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अफगानिस्तान से एक 13 साल का किशोर विमान के पहिये में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुंच गया। किशोर को इमिग्रेशन विभाग ने अपने हिरासत में रखा हुआ है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किशोर ईरान जाना चाहता था। इमिग्रेशन विभाग किशोर को वापस काबुल भेजने की प्रक्रिया कर रहा है। 

विज्ञापन

एयरपोर्ट के अधिकारी के मुताबिक घटना रविवार की है। रविवार सुबह करीब 10.20 बजे काबुल से काम एयरवेज की फ्लाइट संख्या आरक्यू 4401 आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। फ्लाइट ने सुबह 8.46 बजे काबुल से उड़ान भरी थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों के उतरने के बाद विमान टैक्सीवे पर खड़ा था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने विमान के पास एक किशोर को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा। कर्मचारियों ने किशोर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह अफगानिस्तान का रहने वाला है। कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और किशोर को हिरासत में ले लिया। किशोर से पूछताछ करने के बाद उसे इमिग्रेशन विभाग के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि अफगानिस्तान का रहने वाला किशोर ईरान जाना चाहता था। वह गलती से भारत आने वाली फ्लाइट में चढ़ गया। उसने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर वह यात्रियों की गाड़ी के पीछे-पीछे अंदर घुस गया और फिर विमान के व्हील वेल में छिप गया। उड़ान भरने के बाद पहिये के अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद हो गया और वह उसी में चिपका रहा।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि किशोर ऐसी हालत में 94 मिनट तक उसमें रहा, जो काफी हैरान करने वाला है। 10 हजार फीट से ऊपर ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, ऐसे में किशोर की मौत भी हो सकती थी। फिलहाल किशोर इमिग्रेशन विभाग के हिरासत में है और अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि किशोर को वापस अफगानिस्तान भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed