फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager lover grandfather and father had cut with ax

15 साल की बेटी से था संबंध, पिता और दादा ने प्रेमी को काट डाला

Fri, 26 Jun 2015 01:04 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager lover grandfather and father had cut with ax

नई दिल्ली के बेगमपुर में सुशील (20) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में भारत सिंह कटारिया (36) और उसके पिता महेंद्र सिंह कटारिया (66) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस की माने तो सुशील ने भारत की 15 वर्षीय बेटी से नजदीकियां बढ़ा ली थीं। इसका भारत व उसके पिता महेंद्र ने विरोध भी किया था। सुशील को सबक सिखाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 20 जून को बरवाला रोड के पास एक मकान से सुशील का शव बरामद हुआ था। सुशील इसी मकान में किराये पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले समझाया था पर नहीं माना तो...

Teenager lover grandfather and father had cut with ax

सुशील की कुल्हाड़ीनुमा हथियार से बुरी तरह काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की तो पता चला कि सुशील की दोस्ती पड़ोस में रहने वाली 15 साल की किशोरी से थी।


यह बात लड़की के पिता और दादा को पसंद नहीं थी। दोनों ने सुशील को समझाया भी था, लेकिन वह मान नहीं रहा था। इसका बदला देने के लिए लड़की के पिता भारत व दादा महेंद्र ने उसे सबक सिखाने की ठानी।

दोनों ने एक कुल्हाड़ी का इंतजाम किया। घटना वाले दिन दोनों ने सोते हुए उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने अपनी कार में कपड़े बदले। खून से सने कपड़ों और कुल्हाड़ी को अलग-अलग जगह पर फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल्हाड़ी व खून से सने कपड़े और कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed