फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager kidnapped from Bihar was being forced into prostitution in Delhi

बिहार से किशोरी को किया अगवा: दिल्ली में 14 साल की लड़की से करा रहे थे देहव्यापार, छह महीने से सह रही थी जुल्म

Sun, 17 Dec 2023 06:54 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Dec 2023 06:54 PM IST
सार

पुलिस ने छापेमारी कर किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस टीम को देखते ही किशोरी रोने लगी। उसने बताया कि आरोपी पिछले करीब छह माह से उससे जबरन देह-व्यापार करवा रहे थे।

विज्ञापन
Teenager kidnapped from Bihar was being forced into prostitution in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बिहार से अगवा कर लाई गई 14 साल की एक किशोरी से दिल्ली के सदर बाजार इलाके में देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस को खबर मिली तो तुरंत छापेमारी कर किशोरी को मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कई आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान अररिया, बिहार निवासी इरशाद (30), हसीबुल (45) और इसकी पत्नी संजरी (36) के रूप में हुई है। आरोपियों ने किशोरी को कटरा, आत्मा राम, सदर बाजार के एक मकान में बंधक बनाकर रखा हुआ था। रोजाना उसे ग्राहकों को आगे परोसा जा रहा था। किशोरी अनाथ है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि सदर बाजार थाना पुलिस को खबर मिली कि कटरा आत्मा राम के एक मकान में किशोरी को बंधक बनाकर उससे वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। सूचना के बाद फौरन सदर बाजार थाना प्रभारी केएल यादव, पुलिस चौकी अहाता किदारा की महिला इंचार्ज एसआई नीलम व अन्यों की टीम का गठन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को जानकारी जुटाने के बाद कटरा आत्माराम के मकान में छापेमारी की गई। पुलिस ने वहां से किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी उसे दूसरे मकान में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही किशोरी रोने लगी। उसने बताया कि आरोपी पिछले करीब छह माह से उससे जबरन देह-व्यापार करवा रहे थे।

मौके से ही तीनों आरोपी इरशाद, हसीबुल और उसकी पत्नी संजरी को दबोच लिया गया। छानबीन के दौरान टीम को पता चला कि किशोरी और सभी आरोपी अररिया, बिहार के रहने वाले हैं। किशोरी अनाथ थी। यह बात इरशाद को पता चली तो वह धोखे से किशोरी को अगवा कर दिल्ली ले आया। यहां पहले उसे किसी दूसरे मकान में रखा गया था।

हसीबुल और उसकी पत्नी संजरी ग्राहकों का इंतजाम करते थे। पुलिस के डर से यह लोग जल्दी-जल्दी अपने मकान बदलते रहते थे। फिलहाल आरोपी किसी जरीब नामक आरोपी के मकान में पीड़िता से धंधा करवा रहे थे। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही जरीब अपने साथियों संग फरार हो गया। अब उसकी तलाश की जा रही है।

सदर बाजार थाना पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ किशोरी को अगवा करने, दुष्कर्म, पॉक्सो, जबरन देह-व्यापार करवाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी की काउंसलिंग कराने के बाद उसे शेल्टर होम में भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed