{"_id":"69e4fc33fa091cacb70330b4","slug":"teenage-girl-kidnapped-after-being-trapped-in-an-instagram-friendship-found-safe-in-sarai-kale-khan-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132960-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंस्टाग्राम दोस्ती में फंसी किशोरी अगवा, सराय काले खां से सकुशल मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंस्टाग्राम दोस्ती में फंसी किशोरी अगवा, सराय काले खां से सकुशल मिली
विज्ञापन
- शाहबाद डेयरी से अपहरण कर सीकर ले गया आरोपी, पुलिस दबाव में बस अड्डे पर छोड़कर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर 13 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसे राजस्थान के सीकर ले गया था, लेकिन पुलिस दबाव बढ़ने पर आईएसबीटी सराय काले खां के पास छोड़कर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में दिल्ली और राजस्थान में छापेमारी कर रही है।
पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार, 22 जनवरी 2026 को किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने 25 जनवरी को अपहरण का मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान किशोरी के सोशल मीडिया अकाउंट की पड़ताल की गई, जिसमें पता चला कि वह इंस्टाग्राम के जरिए राजस्थान के एक युवक के संपर्क में थी। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक 22 जनवरी को दिल्ली आया और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस जब उसके ठिकानों पर पहुंची तो उसे भनक लग गई और वह किशोरी को सराय काले खां बस अड्डे के पास छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में पेश करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया। मामले में आरोपी की तलाश जारी है।