फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teen dies after sexual assault by teenager

गुरुग्राम: दिव्यांग किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म के बाद मौत, पुलिस पर समझौता कराने का आरोप

Sun, 23 Jun 2019 09:22 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 23 Jun 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after sexual assault by teenager
दरिंदों ने सामूहिक कुकर्म को दिया अंजाम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social Media

साइबर सिटी में मानसिक दिव्यांग किशोर के साथ दरिंदगी के बाद सामूहिक कुकर्म की बड़ी वारदात सामने आई है। आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पीड़ित के साथ कुकर्म करने के साथ मारपीट की जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई। बेसूध हालत में उसे छोडने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के रेहड़ी चलाने वाले पिता को धमकाया। 

विज्ञापन


आरोपियों की दबंगई से घबराकर पिता ने उसे अस्पताल नहीं लेकर गए। शुक्रवार दोपहर को किशोर की मौत होने के बाद उसे रेहड़ी में डालकर उसके शव को खेड़कीदौला क्षेत्र में फेंक दिया। मामला सुर्खियों में आने के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पोक्सो समेत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी वेस्ट सुमेर सिंह के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


घटना 14 जून शाम की है। सेक्टर-5 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अशोक विहार में रहने वाले 15 वर्षीय मानसिक दिव्यांग किशोर को कॉलोनी के तीन लड़के अगवा करके ले गए। आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के पिता पर दबाव बनाते हुए धमकाया। जिससे वे काफी डर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किशोर का अस्पताल में इलाज तक नहीं कराया। आरोप है कि इस संबंध में सेक्टर-5 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय उन पर समझौता करने का प्रयास किया गया। दूसरी ओर, 9 दिन इलाज के अभाव के बाद शुक्रवार दोपहर को किशोर की मौत हो गई। घबराए पिता ने रेहड़ी पर ही शव को रखकर खेड़कीदौला क्षेत्र में सुनसान जगह पर फेंक दिया। 

एक एनजीओ की मदद से मामला खुलने के बाद पीड़ित पिता ने आपबीती सुनाई। जिस पर पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद आनन फानन में पुलिस ने पोक्सो और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

उनके मुताबिक रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, शनिवार शाम को पीड़ित परिजनों समेत कई संगठन के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सेक्टर-5 गोल चक्कर पर जाम लगाया। डीसीपी वेस्ट सुमेर सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

अशोक विहार में मानसिक दिव्यांग किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म के बाद मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान लगे है। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपियों की धमकी से डरने के बावजूद वह 20 जून को सेक्टर-5 थाना में शिकायत के लिए पहुंचा। लेकिन शिकायत दर्ज करने की बजाय कई घंटों तक थाने में बैठाए रखा। 

पुलिस तीन आरोपियों को पकड़कर भी लेकर आई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की बजाय समझौता कराने की कोशिश करने लगी। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने कहा कि पीड़ित मानसिक दिव्यांग है कुछ भी बोल रहा है। ये तीनों इसके इलाज का खर्च उठा लेंगे। इसके बाद पिता निराश होकर वापस घर आ गए। 

पीड़ित पिता इतने डर गए कि उन्होंन अपने बच्चे का अस्पताल में ले जाकर इलाज नहीं कराया। इस घटना के बाद कॉलोनी में रहने वाली एक महिला आगे आई और उसने न्याय का भरोसा दिलाया। शुक्रवार दोपहर को किशोर की मौत के बाद उसके पिता ने निराश होकर अपनी रेहड़ी पर डालकर खेड़कीदौला क्षेत्र में शव फेंककर आ गए। 

शुक्रवार शाम को जब महिला घर पर किशोर का हाल जानने के लिए आई तो उन्होंने कहा कि वह दादा-दादी के पास चला गया। महिला को कुछ शक हुआ तो उसने सेक्टर-5 थाना पुलिस को सूचित कर परिजनों से पूछताछ के लिए कहा। लेकिन इसके बाद भी पुलिस नहीं आई। शनिवार सुबह शक्ति वाहिनी स्वयंसेवी संस्था से जुड़ी महिला कर्मी आई और उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत की तो आखिरकार उन्होंने सारी सच्चाई बता दी। 

घटना के बाद खेड़कीदौला क्षेत्र से शव को ढूंढकर वापस घर लाया गया और पुलिस को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। बताया जा रहा है कि इस संबंध में मामला तूल पकड़ने के बाद थाना पुलिस ने आनन फानन में मामला दर्ज कर दिया। सेक्टर-5 थाना पुलिस के अतिरिक्त प्रभारी उप निरीक्षक कुंदन लाल ने बताया कि दो दिन पहले लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया था। शनिवार दोपहर को पीड़ित के बयान दर्ज मामला दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed