फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teen age police wing will save youth from crime

युवाओं को अपराध के दलदल से बचाएगी टीन एज पुलिस विंग

Thu, 23 Jul 2020 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Teen age police wing will save youth from crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जिले के नए पुलिस आयुक्त ने युवाओं को अपराध के दलदल से बचाने और उन्हें कानून की बारीकियों से अवगत कराने के लिए टीन एज पुलिस विंग (टीएपी) गठित की है। इसमें स्कूल, कॉलेज के विधार्थियों समेत 13 से 19 साल के सेक्टर व गांव में रहने वाले विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


इस विंग के कंधों पर युवा पीढ़ी को अपराध व अपराधिक प्रवृति की रोकथाम की अहम जिम्मेदारी होगी। जिसमें छेड़छाड़, धमकी देने, शराब तस्करी क्लास में बदमाशी करने व खुद को असुरक्षित महसूस करने वाले युवा अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन


पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि टीन एज पुलिस विंग स्कूलों के हेडबॉय और हेडगर्ल्स और स्पोर्ट्स टीमों के कप्तानों का एक इंटरेक्टिव प्लेटफॉर्म तैयार करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वेब-कॉन्फ्रेंस और फेस-टू-फेस बातचीत के माध्यम से उनके साथ श्रवण सत्र की मेजबानी करेगा, ताकि वे और उनके साथियों के सामने आने वाली समस्याओं को निपटाया जा सके। उनके सुझावों पर अमल करें कि उनके साथ कैसे व्यवहार किया जाए।

टीएपी गैर-सरकारी संगठनों के साथ-साथ अभिभावकों और किशोर पीड़ितों को बदमाशी, उत्पीड़न और नशे की लत की जानकारी साझा करने के लिए एक हेल्पलाइन भी चलाएगा। इसके अलावा इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी विशेष रूप से उपयोग किया जाएगा। 


इसके लिए स्कूल व कॉलेजों में जाकर विधार्थियों से संपर्क साधा जाएगा। स्कूल, कॉलेज व आरडब्ल्यूए के अलावा सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ एसीपी स्तर के अधिकारी समन्वय स्थापति करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed