{"_id":"f715fbc2e631fed30d60573db8f2fe42","slug":"teachers-strike-fail-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल फेल होने के पीछे कौन है मास्टर माइंड?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल फेल होने के पीछे कौन है मास्टर माइंड?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 22 Jan 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में शिक्षा निदेशालय के सख्त निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की टीम की चुस्ती ने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की हड़ताल को फेल कर दिया है।
विज्ञापन
शिक्षा अधिकारियों का दावा है कि हड़ताल में केवल यूनियन पदाधिकारी शामिल रहे है। किसी स्कूल के शिक्षक ने हड़ताल में शामिल होने की हिम्मत नहीं जुटाई है।
यह भी पढ़ें:हड़ताल में गए तो चली जाएगी नौकरी!
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी को समर्थन देते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शिक्षकों से अपील की थी कि वह इस तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल हों। लेकिन पदाधिकारियों के आह्वान के बावजूद कोई भी शिक्षक हड़ताल में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
बताया जाता है कि शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त सुरीना राजन ने जिला शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार अरोड़ा को आदेश दिया कि हड़ताल के दौरान प्रत्येक स्कूल का निरीक्षण किया जाए। अगर कोई अध्यापक हड़ताल पर पाया जाता है तो उसकी तत्काल अनुपस्थिति लगाकर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाए।
यह भी पढ़ें: तीन लाख सरकारी कर्मी करेंगे हड़ताल
इस आदेश का पालन करते हुए डीईओ ने खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद ऋतु चौधरी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ अनीता शर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी बल्लभगढ़ डीसी चौधरी को जिले में स्कूलों के निरीक्षण की कमान सौंपी थी। जिसके तहत सभी स्कूल प्रमुखों की बैठक भी ली गई।
जिला शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार अरोड़ा ने बताया है कि सभी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। जिसे मुख्यालय भेज दिया गया है। इस रिपोर्ट में केवल यूनियन पदाधिकारियों के ही हड़ताल में शामिल होने की बात कही गई है। संघ जिला प्रधान राज सिंह ने भी इस मामले पर पुष्टी करते हुए बताया है कि हड़ताल में कोई भी शिक्षक शामिल नहीं हुआ है।